Google Analytics —— Meta Pixel

Lidwas anti-terror operation: श्रीनगर में ऑपरेशन महादेव के तहत बड़ी सफलता, पहलगाम हमले से जुड़े तीन आतंकी ढेर

Lidwas anti-terror operation: श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर जिले के हरवान इलाके में सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन महादेव के तहत बड़ी कामयाबी हासिल की है। इस आतंकवाद विरोधी अभियान में अब तक तीन आतंकियों को मार गिराया गया है, जबकि दो अन्य के घायल होने की खबर है।

सेना की चिनार कोर ने पुष्टि की कि लिडवास क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए हैं। यह ऑपरेशन अब भी जारी है और इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। मारे गए आतंकियों की पहचान और उनके संगठन से संबंध की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें :- Rajasthan Farmer Registry: राजस्थान में 77 लाख किसानों की बनी फार्मर रजिस्ट्री आईडी, लेकिन लैंड लिंकिंग और रिकॉर्ड अपडेट की समस्याएं बरकरार

यह ऑपरेशन उन आतंकियों की तलाश में शुरू किया गया था, जिनका संबंध अप्रैल में हुए पहलगाम हमले से बताया जा रहा है, जिसमें 26 लोगों की मौत हुई थी। खुफिया इनपुट के आधार पर अनुमान लगाया गया था कि संदिग्ध आतंकी दाछिगाम की ओर बढ़ सकते हैं। (Lidwas anti-terror operation)

सोमवार सुबह हरवान के मुलनार क्षेत्र में कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन के दौरान गोलियों की आवाज सुनाई दी, जिसके बाद 50 राष्ट्रीय राइफल्स (RR), 24 RR, श्रीनगर पुलिस और CRPF की संयुक्त टीमें मौके पर पहुंचीं और मुठभेड़ में आतंकियों को ढेर कर दिया गया। (Lidwas anti-terror operation)

सुरक्षाबलों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के चलते एक बड़ा हमला टल गया और ऑपरेशन सफल रहा। (Lidwas anti-terror operation)

Back to top button
error: Content is protected !!