Akhilesh Yadav statement: डिंपल यादव पर टिप्पणी मामले में अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- किसी भी तरह की हिंसा का समर्थन नहीं
Akhilesh Yadav statement: समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी को थप्पड़ मारने की घटना पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, “मैं चाहता हूं कि कोई भी हिंसा का साथ न दे।”
मंगलवार को नोएडा के सेक्टर-126 स्थित एक निजी न्यूज चैनल के स्टूडियो में डिबेट के दौरान यह विवाद हुआ। डिबेट खत्म होने के बाद समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश सचिव कुलदीप भाटी अपने साथियों के साथ मौलाना साजिद रशीदी के पास पहुंचे और उन्हें थप्पड़ मार दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और स्टूडियो में अफरा-तफरी मच गई। (Akhilesh Yadav statement)
यह भी पढ़ें :- Malegaon Bomb Blast Case: मालेगांव ब्लास्ट केस में साध्वी प्रज्ञा, कर्नल पुरोहित समेत सभी आरोपी बरी
मौलाना की टिप्पणी के बाद भड़के सपा कार्यकर्ता
मौलाना साजिद रशीदी ने एक टीवी डिबेट में सपा सांसद डिंपल यादव के पहनावे को लेकर कहा था कि वह मस्जिद में बिना सिर ढके बैठीं, जो इस्लामी परंपराओं के खिलाफ है। इस बयान के बाद सपा कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश फैल गया। देशभर में मौलाना की आलोचना हुई और कई स्थानों पर उनके खिलाफ शिकायतें दर्ज की गईं। (Akhilesh Yadav statement)
अखिलेश का संदेश, विरोध जरूरी, लेकिन अहिंसा के साथ
इस पूरे घटनाक्रम पर अखिलेश यादव ने संयम बरतने की अपील की। उन्होंने कहा कि विचारों का विरोध लोकतांत्रिक तरीके से किया जाना चाहिए, न कि हिंसा के जरिए। (Akhilesh Yadav statement)



