Google Analytics —— Meta Pixel

Japan tsunami 2025: जापान में फिर कहर बरपाती सुनामी, ‘जापानी बाबा वंगा’ रियो तात्सुकी की भविष्यवाणी हुई सच

Japan tsunami 2025: जापान में एक बार फिर से सुनामी की भयानक लहरों ने दहशत फैला दी है। 30 जुलाई को जापान के तटवर्ती इलाकों में 16 जगहों पर तेज़ सुनामी की लहरें उठीं, जिससे अफरा-तफरी मच गई। केवल जापान ही नहीं, अमेरिका के कैलिफोर्निया और हवाई में भी समुद्र में उथल-पुथल दर्ज की गई है। वहीं, रूस में भी 8.8 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया है।

इस पूरे घटनाक्रम को लेकर मंगा आर्टिस्ट और भविष्यवक्ता रियो तात्सुकी फिर से सुर्खियों में हैं, जिन्हें ‘जापानी बाबा वंगा’ कहा जाता है।

यह भी पढ़ें :- Akhilesh Yadav statement: डिंपल यादव पर टिप्पणी मामले में अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- किसी भी तरह की हिंसा का समर्थन नहीं

रियो तात्सुकी ने मंगा कॉमिक ‘The Future I Saw’ में जुलाई 2025 में जापान में एक बड़ी सुनामी आने की भविष्यवाणी की थी। इस चेतावनी के चलते इस साल कई लोगों ने जुलाई के लिए जापान की अपनी छुट्टियां रद्द कर दी थीं। हालांकि, उस वक्त जापानी अधिकारियों ने तात्सुकी की भविष्यवाणी को नजरअंदाज करने की सलाह दी थी।

तात्सुकी की ग्राफिक नॉवेल पहली बार 1999 में प्रकाशित हुई थी, जिसमें 2011 में जापान में एक महाविनाश की चेतावनी दी गई थी। ठीक वैसा ही हुआ—मार्च 2011 में आई सुनामी ने फुकुशिमा परमाणु संयंत्र को बर्बाद कर दिया और 18,000 से ज्यादा लोग मारे गए थे। (Japan tsunami 2025)

2021 में इस कॉमिक का नया संस्करण आया, जिसमें उन्होंने जुलाई 2025 की सुनामी को लेकर एक बार फिर भविष्यवाणी की। अब जबकि 30 जुलाई को जापान के 16 स्थानों पर सुनामी की पुष्टि हुई है, रियो तात्सुकी एक बार फिर चर्चाओं में आ गई हैं। (Japan tsunami 2025)

रियो तात्सुकी जापान की एक मंगा आर्टिस्ट हैं, जो कॉमिक के जरिए भविष्यवाणियां करती हैं। उनकी तुलना अक्सर बुल्गारिया की मशहूर भविष्यवक्ता बाबा वंगा से की जाती है, जिन्होंने भी कई वैश्विक घटनाओं की सटीक भविष्यवाणी की थी। (Japan tsunami 2025)

Back to top button
error: Content is protected !!