क्रेडा अध्यक्ष पर कमीशन मांगने का आरोप, दिल्ली से बुलावा मिलने के बाद बढ़ी सियासी हलचल
वेंडरों ने लगाए तीन फीसदी कमीशन के आरोप, संगठन ने बताया बेबुनियाद

रायपुर। छत्तीसगढ़ अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (Chhattisgarh State Renewable Energy Development Agency) (क्रेडा) के अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी पर विभागीय कार्यों के बदले वेंडरों से तीन प्रतिशत कमीशन मांगने के गंभीर आरोप लगे हैं। आरोप है कि सवन्नी अपने निजी सहायक के माध्यम से कार्यों के आबंटन और भुगतान में अनियमितता कर रहे हैं, और पहले से पूर्ण हो चुके कार्यों पर भी कमीशन की मांग की जा रही है।
यह भी पढ़े :- A magia do jogo do tigrinho traz a chance de conquistar prêmios brilhantes em um universo de cores e
शिकायतकर्ताओं ने दावा किया है कि पैसे नहीं देने की स्थिति में उन्हें ब्लैकलिस्ट करने और विभागीय जांच की धमकी दी जा रही है, जिससे वे मानसिक रूप से परेशान हैं।
दिल्ली रवाना होने से अटकलें तेज
इस बीच, भूपेंद्र सवन्नी के दिल्ली रवाना होने से अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्हें दिल्ली से “नोटिसनुमा” बुलावा मिला है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
संगठन ने आरोपों को बताया साजिश
वहीं, छत्तीसगढ़ सोलर बिजनेस वेलफेयर एसोसिएशन ने इस पूरे मामले को एक सुनियोजित साजिश बताया है। संगठन ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि शिकायत गुमनाम, तथ्यहीन और प्रमाणविहीन है। उनके अनुसार, इसमें न नाम है, न पता और न ही कोई दस्तावेजी साक्ष्य।
सरकार की ओर से अब तक नहीं आई प्रतिक्रिया
फिलहाल, सरकार या भूपेंद्र सवन्नी की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में इसे लेकर गहन चर्चा और हलचल जरूर देखी जा रही है।



