Google Analytics —— Meta Pixel

Cabinet Expansion in Chhattisgarh : कैबिनेट और संगठन विस्तार के संकेत: दिल्ली में मुख्यमंत्री और भाजपा नेताओं की हलचल तेज

Cabinet Expansion in Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में कैबिनेट विस्तार और भाजपा संगठन में फेरबदल की तैयारियां जोरों पर हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के हालिया बयानों और अचानक दिल्ली दौरे से साफ है कि जल्द ही इन दोनों स्तरों पर बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

यह भी पढ़े :- Un monde de surprises où chaque mise chez betify peut multiplier vos gains par 10 !

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इन दिनों दिल्ली प्रवास पर हैं। आज शुक्रवार को उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस मुलाकात में छत्तीसगढ़ में चल रहे विकास कार्यों, निवेश, शिक्षा, स्वास्थ्य और नक्सल उन्मूलन जैसे अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

इसी कड़ी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव और संगठन महामंत्री पवन साय भी शुक्रवार दोपहर बाद दिल्ली रवाना हुए। उनका यह अचानक दौरा इस ओर इशारा करता है कि प्रदेश में लंबे समय से रिक्त दो मंत्री पद जल्द ही भरे जा सकते हैं।

दिल्ली रवाना होने से पहले एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि वे पार्टी संगठन की एक महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होने जा रहे हैं। उन्होंने संकेत दिया कि इस बैठक के बाद प्रदेश भाजपा संगठन के विस्तार के साथ-साथ कैबिनेट में रिक्त पदों को भी भरा जा सकता है।

उन्होंने जानकारी दी कि आने वाले 20 दिनों के भीतर इस संबंध में अंतिम निर्णय लिया जा सकता है। इसके साथ ही नए कार्यकारिणी में भी नियुक्तियां की जाएंगी, जिसमें 7 मोर्चा, 30 प्रकोष्ठों और 2 प्रदेश महामंत्रियों की नियुक्ति शामिल है।

मंत्री पद की दौड़ में जिन नामों की चर्चा जोरों पर है, उनमें पूर्व कैबिनेट मंत्री अमर अग्रवाल, पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर और दुर्गा के वर्तमान विधायक गजेंद्र यादव के नाम प्रमुख हैं।

उधर, रायपुर दक्षिण से विधायक पद छोड़ चुके वर्तमान सांसद बृजमोहन अग्रवाल के विभागों का अब तक बंटवारा नहीं हुआ है। यह विभाग फिलहाल मुख्यमंत्री के पास ही हैं। (Cabinet Expansion in Chhattisgarh)

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी सार्वजनिक मंचों पर कई बार कह चुके हैं कि मंत्री परिषद का विस्तार जल्द किया जाएगा। अब देखना यह होगा कि यह बहुप्रतीक्षित विस्तार कब अमल में आता है। (Cabinet Expansion in Chhattisgarh)

Back to top button
error: Content is protected !!