Balodabazar : कुत्ते की जूठी सब्जी स्कूली बच्चों को परोसी, 84 बच्चों को लगे एंटी-रेबीज इंजेक्शन; स्व सहायता समूह पर गिरी गाज
Balodabazar News : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार ज़िले में सरकारी स्कूल की लापरवाही का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पलारी विकासखंड के ग्राम लछनपुर स्थित शासकीय मिडिल स्कूल में मध्यान्ह भोजन में बच्चों को वह सब्जी परोस दी गई, जिसे एक आवारा कुत्ता पहले ही जूठा कर चुका था। घटना सामने आते ही गांव में हड़कंप मच गया और 78 से 84 बच्चों को एहतियातन एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगाए गए।
यह भी पढ़े :- समृद्ध और खुशहाल किसान – विकसित छत्तीसगढ़ का मजबूत आधार : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
यह घटना 28 जुलाई की है, जब खुले में रखी गई सब्जी को एक कुत्ता खा रहा था। बच्चों ने यह देखकर शिक्षकों को बताया, लेकिन इसके बावजूद स्व सहायता समूह की महिलाओं ने वही सब्जी बच्चों को परोस दी। बच्चों ने यह बात घर जाकर बताई, जिसके बाद परिजनों ने स्कूल में हंगामा किया।
स्थानीय विधायक संदीप साहू के हस्तक्षेप के बाद प्रशासन ने कार्रवाई की और संबंधित समूह को मध्यान्ह भोजन योजना से हटा दिया गया। जांच समिति का गठन किया गया है। (Balodabazar News)

गौरतलब है कि इसी समूह पर पूर्व में भी भोजन की गुणवत्ता को लेकर शिकायतें मिल चुकी थीं। अब ग्रामीणों और परिजनों में भारी आक्रोश है, और वे दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। यह मामला न केवल प्रशासनिक लापरवाही को उजागर करता है, बल्कि बच्चों की सुरक्षा और सरकारी योजनाओं की निगरानी पर भी सवाल उठाता है। (Balodabazar News)



