Google Analytics —— Meta Pixel

“अब बहुत हुआ…” – ट्रंप की धमकी पर भारत-रूस का सख्त रुख, जयशंकर बोले- किसी की दादागिरी नहीं चलेगी

Donald Trump Tariff Threat :  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हालिया टिप्पणी पर भारत और रूस दोनों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। ट्रंप ने भारत पर रूस से सस्ते तेल की खरीद कर उसे मुनाफे में बेचने का आरोप लगाते हुए टैरिफ बढ़ाने की चेतावनी दी थी। इस पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने दो टूक जवाब दिया कि भारत अपने ऊर्जा हितों की रक्षा के लिए किसी भी प्रकार के दबाव में नहीं आएगा।

यह भी पढ़े :- औषधियों की कीमत में कटौती पर मुख्यमंत्री साय ने जताया प्रधानमंत्री का आभार

जयशंकर ने दिल्ली में BIMSTEC ट्रेडिशनल म्यूज़िक फेस्टिवल ‘सप्तसुर’ के दौरान कहा, “हम जटिल और अनिश्चित समय में जी रहे हैं। हमारी सामूहिक इच्छा है एक ऐसी न्यायसंगत वैश्विक व्यवस्था की, जो कुछ देशों के प्रभुत्व पर आधारित न हो। भारत अब किसी की दादागिरी नहीं मानेगा।”

विदेश मंत्री के इस बयान के बाद रूस भी भारत के साथ खड़ा नजर आया। रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया ज़ाखारोवा ने अमेरिका पर वैश्विक बहुध्रुवीय व्यवस्था को कमजोर करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “अमेरिका टैरिफ और प्रतिबंधों के जरिए स्वतंत्र विदेश नीति अपनाने वाले देशों पर दबाव बना रहा है, लेकिन इस तरह की रणनीति अब काम नहीं आएगी।”

रूस ने भारत का समर्थन करते हुए कहा कि कोई भी टैरिफ युद्ध या प्रतिबंध वैश्विक राजनीति की स्वाभाविक दिशा को नहीं रोक सकते। ज़ाखारोवा ने यह भी कहा कि अमेरिका अब अपने वैश्विक प्रभुत्व की गिरावट को स्वीकार नहीं कर पा रहा है।

भारत के विदेश मंत्रालय ने ट्रंप की टिप्पणियों को “अनुचित और निराधार” बताते हुए कहा कि भारत की ऊर्जा नीति पूरी तरह से उसके राष्ट्रीय हितों के अनुरूप है। (Donald Trump Tariff Threat)

भारत और रूस के सख्त रुख ने यह स्पष्ट कर दिया है कि उभरती हुई बहुध्रुवीय वैश्विक व्यवस्था में दोनों देश आत्मविश्वास के साथ खड़े हैं – अपने हितों की रक्षा के लिए, न कि किसी दबाव में झुकने के लिए। (Donald Trump Tariff Threat)

Back to top button
error: Content is protected !!