Google Analytics —— Meta Pixel

Balodabazar News: एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल में मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस और रक्षाबंधन का उत्सव

Balodabazar News: बलौदाबाजार जिला मुख्यालय के पुराना बस स्टैंड स्थित एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल में विश्व आदिवासी दिवस और रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बच्चों ने अपने हाथों से बनाई रंग-बिरंगी राखियां मुख्य अतिथि, सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं और विद्यालय परिसर के छायादार वृक्षों को बांधकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में आदिवासी जीवन पर आधारित नृत्य, गीत, भाषण और कविता का मंचन हुआ। साथ ही राखी, गिफ्ट कार्ड, मेहंदी, थाली सजाओं जैसे प्रतियोगिताओं में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और आनंदित हुए।

यह भी पढ़ें:- देश की सुरक्षा से खिलवाड़ करने का किसी को हक नहीं: केंद्रीय गृहमंत्री शाह

मुख्य अतिथि डॉ. एल.एस. ध्रुव (आयुष्मान स्वास्थ्य विभाग) ने मां सरस्वती के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यालय के संस्थापक अशोक कुमार तिवारी ने पुष्पगुच्छ और संचालक टुकेश्वर वर्मा ने श्रीफल भेंटकर अतिथि का स्वागत किया। अपने संबोधन में डॉ. ध्रुव ने रक्षाबंधन के महत्व, आदिवासी समाज के योगदान और उनकी स्वतंत्रता संग्राम में भूमिका पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को शिक्षा के साथ अन्य क्षेत्रों में भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कार्यक्रम में बच्चों की सक्रिय सहभागिता की प्रशंसा की। अंत में शिक्षकों की ओर से मुख्य अतिथि को पौधा और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। (Balodabazar News)

दिल्ली दौरे पर मंत्री रामविचार नेताम

इधर, छत्तीसगढ़ के किसान कल्याण और आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय रक्षा मंत्रीराजनाथ सिंह से उनके निवास कार्यालय में मुलाकात की। मंत्री नेताम ने इस मौके पर केंद्रीय रक्षा मंत्री सिंह को ऑपरेशन “सिंदूर” की सफलता के लिए बधाई दी। उन्होंने केंद्रीय रक्षा मंत्री सिंह से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में चलाए जा रहे नक्सल अभियान के संबंध में भी चर्चा की। मंत्री नेताम ने राज्य सरकार की ओर से नियद नेल्लानार अभियान के तहत नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में जनजातियों के विकास के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।

मंत्री नेताम ने बताया कि पीएम जनमन योजना, धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान, नियद नेल्लानार योजना के तहत आदिवासी परिवारों और उनकी बसाहटों को शत-प्रतिशत संतृप्त किया जा रहा है। केंद्र और राज्य प्रवर्तित योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में चर्चा करते हुए मंत्री नेताम ने बताया कि मुख्यमंत्री साय छत्तीसगढ़ के किसानों, गरीबों और मजदूरों समेत सभी वर्गों के विकास के लिए प्रतिबद्धता के साथ निरंतर कार्य कर रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से किए गए वादों को पूरा कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ में सभी वर्ग के लोग खुशहाल हैं। उन्होंने दीनदयाल उपाध्याय कृषक उन्नति योजना, महतारी वंदन योजना समेत विभिन्न जनहितकारी योजनाओं के छत्तीसगढ़ में हो रहे बेहतर क्रियान्वयन के संबंध में भी जानकारी दी। (Balodabazar News)

Back to top button
error: Content is protected !!