Raipur: आरंग ब्लॉक के रीवा विद्यालय में ‘मां के नाम’ रोपा जीवन का अंकुर, साइकिल वितरण और नए भवन का लोकार्पण

लखौली (आरंग)। महात्मा गांधी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रीवा (लखौली) में सोमवार को शिक्षा, पर्यावरण और महिला सशक्तिकरण का संगम देखने को मिला। “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण, छात्राओं को निःशुल्क साइकिल वितरण और 32 लाख की लागत से निर्मित नवनिर्मित विद्यालय भवन का लोकार्पण बड़े हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।
यह भी पढ़ें:- गंगरेल से नहर में पानी छोड़े जाने पर किसानों ने स्थगित किया 15 अगस्त का आंदोलन, समय पर जल आपूर्ति से बचेगी हजारों एकड़ फसल
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य वतन चन्द्राकर और अध्यक्षता में जनपद पंचायत आरंग की सहकारिता विभाग सभापति कृष्णा महेश साहू उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से हुई। (Rewa school of Arang)
वतन चंद्राकर ने किया संबोधित
अपने संबोधन में वतन चन्द्राकर ने कहा कि शिक्षा सबसे बड़ा हथियार है, जो जीवन को नई दिशा देता है। आज बेटियां पढ़ाई में लड़कों से आगे निकल रही हैं, इसलिए सभी को समान अवसर मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि साइकिल योजना से ग्रामीण बेटियों को विद्यालय आने-जाने में सुविधा होगी और नया विद्यालय भवन बच्चों को बेहतर वातावरण देगा। (Rewa school of Arang)

अध्यक्षीय संबोधन में कृष्णा महेश साहू ने कहा कि बेटियां हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा साबित कर रही हैं। साइकिल मिलने से उनकी शिक्षा में निरंतरता बनी रहेगी और अभिभावकों का बोझ कम होगा। उन्होंने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान को अनोखी और प्रेरणादायक पहल बताते हुए कहा कि मां और प्रकृति दोनों निस्वार्थ प्रेम व जीवन प्रदान करते हैं, इसलिए लगाए गए पौधों को पेड़ बनने तक संरक्षित करना हम सबकी जिम्मेदारी है। (Rewa school of Arang)
इन छात्रों का किया गया सम्मान
कार्यक्रम में कक्षा 12वीं की मेधावी छात्रा सोनम साहू, गोपेन्द्र साहू, कक्षा 10वीं के यश कुमार साहू और कुलेश्वर साहू को प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शाला विकास समिति अध्यक्ष नन्दकुमार साहू, सरपंच घसिया राम साहू, उपसरपंच सूरज साहू सहित बड़ी संख्या में पालकगण और विद्यार्थी उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल आयोजन प्राचार्य आर.पी. चन्द्राकर के मार्गदर्शन में हुआ, जिसमें वि.ख. शिक्षा अधिकारी दिनेश शर्मा, एम.एल. वर्मा, युवराम साहू और सुरेंद्र चन्द्रसेन भी शामिल रहे। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। (Rewa school of Arang)



