Google Analytics —— Meta Pixel

राजीव लोचन साहित्य संस्था की गरिमामयी काव्य गोष्ठी सम्पन्न, नई कार्यकारिणी का गठन

Rajiv Lochan Shahitya Sansthan: राजीव लोचन साहित्य संस्था रायपुर की ओर से आयोजित भव्य काव्य गोष्ठी वृंदावन हॉल में गरिमामयी वातावरण में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर शहर और प्रदेश के अनेक साहित्यकारों, कवियों और साहित्यप्रेमियों ने अपनी उपस्थिति से आयोजन को यादगार बना दिया। काव्य गोष्ठी में प्रस्तुत की गई मनोरम रचनाओं ने श्रोताओं को गहन साहित्यिक रस में सराबोर कर दिया।

यह भी पढ़ें:- रोजवुड रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी में धूमधाम से मनाया कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. माणिक विश्वकर्मा ‘नवरंग’ उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता का दायित्व डॉ. सुखदेव राम साहू ‘सरस’ ने निभाया। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. माधुरी दड़सेना ‘मुदिता’ और साहित्यकार व वरिष्ठ पत्रकार डॉ. पी. के. तिवारी मंचासीन रहे। उनके उद्बोधन और प्रेरक विचारों ने कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की। उपस्थित अतिथियों ने कहा कि संस्था द्वारा समय-समय पर आयोजित ऐसी काव्य गोष्ठियां साहित्य के प्रति न केवल नई पीढ़ी में रुचि जगाती हैं, बल्कि सृजनशीलता को भी प्रोत्साहन देती हैं। (Rajiv Lochan Shahitya Sansthan)

नई कार्यकारिणी का गठन

इस अवसर पर राजीव लोचन साहित्य संस्था की नई कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। संस्था ने संकल्प लिया कि आगामी दिनों में साहित्य को समृद्ध बनाने, पठन-पाठन व लेखन को बढ़ावा देने और प्रतिभाशाली साहित्यकारों को मंच उपलब्ध कराने के प्रयासों को और गति दी जाएगी। नवगठित कार्यकारिणी में रामेश्वर शर्मा, मुरारीलाल साव और डॉ. राजेन्द्र पाटकर ‘स्नेहिल’ को संरक्षक के रूप में दायित्व सौंपा गया है। संस्था की कमान अध्यक्ष के रूप में ऋषि साव के हाथों में सौंपी गई है। संयोजक का दायित्व राजेश चौहान को मिला है, जबकि कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सुमन शर्मा बाजपेयी निभाएंगी। (Rajiv Lochan Shahitya Sansthan)

कल्याणी तिवारी महिला अध्यक्ष

महिला अध्यक्ष के रूप में आ. कल्याणी तिवारी को चुना गया है। उपाध्यक्ष पद पर राजाराम रसिक और आ. मीता अग्रवाल को स्थान दिया गया है। सचिव पद का दायित्व डॉ. इन्द्रदेव यदु और आ. मंजूषा अग्रवाल को सौंपा गया है। सह सचिव के रूप में मन्नुलाल यदु, निवेदिता वर्मा और मेघा जी को जिम्मेदारी दी गई है। प्रचार सचिव के रूप में यशवंत यदु ‘यश’ और रामचंद्र श्रीवास्तव कार्य करेंगे। मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सुषमा प्रेम पटेल को दी गई है। वहीं कार्यकारिणी सदस्य के रूप में डॉ. भारती अग्रवाल, राजेश नामदेव, अनिल रॉय भारत, रघुनाथ देशमुख और राज निषाद संस्था की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित साहित्यकारों और अतिथियों ने संस्था की नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि संस्था साहित्य की उन्नति और संरक्षण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती रहेगी। (Rajiv Lochan Shahitya Sansthan)

Back to top button
error: Content is protected !!