Google Analytics —— Meta Pixel

बिलासपुर में 10 साल के मासूम पर चाकू से हमला, सूरजपुर में दामाद की पिटाई, दुर्ग में म्यूजिक का साउंड नहीं बढ़ाने पर बार मैनेजर लहूलुहान

Stabbing in Bilaspur: छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में 10 साल के बच्चे पर चाकू से हमला हुआ है। मस्तूरी थाना क्षेत्र के लिमतरा पहरीपारा के रहने वाले महेश बरगाह का परिवार उस वक्त दहशत में आ गया, जब उनके 10 साल के बेटे सूर्यांश पर एक अज्ञात हमलावर ने जानलेवा हमला कर दिया। जानकारी के मुताबिक आरोपी ने खुद को मामा बताकर मासूम को विश्वास में लिया और गतौरा रेलवे क्रॉसिंग के पास ले गया। चॉकलेट दिलाने का झांसा देकर वह उसे बटाहील पुलिया के पास ले गया, जहां अचानक उसने बच्चे का मुंह दबाकर गर्दन और पीठ पर चाकू से ताबड़तोड़ 10 बार वार किया, लेकिन मासूम सूर्यांश ने मरने का नाटक किया और जमीन पर गिर पड़ा।

यह भी पढ़ें:- दो राज्यों के सरकारी स्कूल में नौकरी करने वाला शिक्षक बेनकाब, 4 साल से उठा रहा था दोहरी सैलरी

जैसे ही हमलावर दूर हटने लगा, बच्चे ने जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। राहगीर मौके पर पहुंचे तो आरोपी घबराकर भाग गया। डायल-112 को सूचना दी गई और खून से लथपथ बच्चे को सिम्स अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने बच्चों की हालत सामान्य बताई है। घटना को लेकर गांव में जबरदस्त आक्रोश है। पुलिस ने हमलावर की उपयोग की गई गाड़ी जब्त कर ली है और शक है कि आरोपी पिपरसत्ती गांव का हो सकता है। गाड़ी मालिक की भी तलाश की जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की हर बारीकी से जांच कर रही है। (Stabbing in Bilaspur)

सूरजपुर में दामाद की पिटाई

सूरजपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र के बडकापारा इलाके से मारपीट का मामला सामने आया है, जहां एक दामाद को ससुराल में ही सास और साली ने जमकर पीट दिया। मारपीट का कारण अब तक सामने नहीं आया है, लेकिन घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। भिलाई में देर रात एक बार में म्यूजिक की आवाज को लेकर विवाद हुआ, जो इतना बढ़ा कि नशे में धुत युवक विश्व साहू ने बार मैनेजर नंदन सिंह पर बीयर की बोतल से हमला कर दिया। (Stabbing in Bilaspur)

आरोपी विश्व साहू गिरफ्तारी

जानकारी के मुताबिक विश्व साहू अपने दोस्तों के साथ बार आया था। उसने कई बार कर्मचारियों और मैनेजर से म्यूजिक की आवाज बढ़ाने को कहा, लेकिन जब उसकी मांग पूरी नहीं हुई तो उसने गुस्से में मैनेजर के सिर पर बोतल मार दी। घायल मैनेजर नंदन सिंह लहूलुहान हालत में जमीन पर गिर पड़ा। उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गरियाबंद की सिटी कोतवाली क्षेत्र के दर्रीपारा गांव में एक युवक की खून से लथपथ लाश उसके घर के आंगन से बरामद हुई है। (Stabbing in Bilaspur)

हथियारबंद बदमाशों पर शिकंजा, 12 आरोपी गिरफ्तार

मृतक की पहचान जयलाल निषाद के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। SDOP निशा सिन्हा और थाना प्रभारी ओमप्रकाश यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। बिलासपुर की सरकंडा और मोपका पुलिस की संयुक्त टीम ने अलग-अलग इलाकों में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान चिल्हाटी गांव के जैतखाम के पास छोटू उर्फ त्रिदेव केंवट को धारदार चापड़ के साथ पकड़ा गया। भोला उर्फ अमरजीत रात्रे तलवारनुमा हथियार लहराते गिरफ्तार हुआ। चांटीडीह में अजहर खान चाकू समेत पकड़ा गया। (Stabbing in Bilaspur)

9 उपद्रवी भी गिरफ्तार

इसके अलावा 9 उपद्रवी युवकों को भी गिरफ्तार किया गया है। साथ ही थाना सरकंडा में दर्ज अपराध के फरार आरोपी लोकनाथ उर्फ लक्खू उर्फ लोकेश राजपूत को भी पकड़ लिया गया है। उसके पास से बटनदार चाकू बरामद हुआ। सभी आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट और प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्रवाई की गई। SSP रजनेश सिंह ने असामाजिक तत्वों और शांति भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे, जिसके बाद पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। (Stabbing in Bilaspur)

Back to top button
error: Content is protected !!