Google Analytics —— Meta Pixel

CM Sai in Japan : मुख्यमंत्री साय ने टोक्यो स्थित असाकुसा मंदिर में किया दर्शन, छत्तीसगढ़ की खुशहाली और समृद्धि की कामना

CM Sai in Japan : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अपने दस दिवसीय विदेश दौरे पर जापान पहुंचे हुए हैं। इस दौरान आज उन्होंने जापान की राजधानी टोक्यो में स्थित ऐतिहासिक असाकुसा मंदिर का दर्शन किया।

यह भी पढ़े :- फिल्मी अंदाज़ में वारदात: गवाह को धमकाने पहुंचे हत्या आरोपी की पड़ोसी बाप-बेटे ने कर दी हत्या

दर्शन के बाद मुख्यमंत्री साय ने सोशल मीडिया पर अपने अनुभव साझा करते हुए लिखा- “जापान की राजधानी टोक्यो में आज ऐतिहासिक असाकुसा मंदिर दर्शन का अवसर मिला। यह टोक्यो का सबसे प्राचीन और प्रतिष्ठित मंदिर है, जो शांति और सामर्थ्य का प्रतीक है। मंदिर दर्शन कर छत्तीसगढ़ की 3 करोड़ जनता की खुशहाली और समृद्धि की कामना की, जिससे हमारा राज्य शांति और सामर्थ्य से परिपूर्ण बन सके।

गौरतलब है कि असाकुसा मंदिर जापान का एक प्रमुख धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर स्थल है, जहाँ प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचते हैं। मुख्यमंत्री के मंदिर दर्शन पर स्थानीय लोगों और मंदिर प्रबंधन ने उनका स्वागत किया। (CM Sai in Japan)

मुख्यमंत्री का यह दौरा प्रदेश के ग्लोबल आउटरीच मिशन के तहत किया जा रहा है। इसके अंतर्गत वे जापान और दक्षिण कोरिया में निवेशकों, उद्योगपतियों एवं विभिन्न संगठनों से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ में निवेश और औद्योगिक विकास की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे। (CM Sai in Japan)

Back to top button
error: Content is protected !!