Google Analytics —— Meta Pixel

राजनाथ सिंह ने उड़ाई PAK की खिल्ली, कहा – मुनीर का ‘भारत मर्सिडीज’ बयान है नाकामी का कबूलनामा

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Defence Minister Rajnath Singh) ने शुक्रवार को पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसीम मुनीर के हालिया बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी और इसे पाकिस्तान की असफलता का कबूलनामा करार दिया।

यह भी पढ़े :- बैज ने मंत्रिमंडल में बस्तर की उपेक्षा करने का लगाया आरोप, किरण देव ने कहा- अपने संगठन पर ध्यान दे कांग्रेस अध्यक्ष

राजनाथ सिंह एक मीडिया कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने मुनीर की उस टिप्पणी का जिक्र किया जिसमें उन्होंने भारत की तुलना चमचमाती मर्सिडीज से और पाकिस्तान की तुलना मलबे से लदे ट्रक से की थी।

राजनाथ सिंह का बयान

रक्षा मंत्री (Defence Minister Rajnath Singh) ने कहा – “मुनीर ने खुद ही मान लिया है कि भारत के सामने पाकिस्तान की कोई बिसात नहीं है। यह पाकिस्तान का कबूलनामा है।”

उन्होंने आगे कहा कि पाकिस्तान और पूरी दुनिया में मुनीर को इस बयान पर खूब ट्रोल किया गया।

“दो देश एक साथ आजाद हुए। एक ने मेहनत, ठोस नीतियों और दूरदृष्टि से फेरारी जैसी अर्थव्यवस्था बनाई, जबकि दूसरा आज भी डंपर जैसी स्थिति में है। यह उनकी अपनी नाकामी है।”

चेतावनी को बताया गंभीर संकेत

राजनाथ सिंह (Defence Minister Rajnath Singh) ने कहा कि वह मुनीर की टिप्पणी को सिर्फ मजाक या ट्रोल सामग्री नहीं मानते।

“हम सब जानते हैं कि पाकिस्तान को कौन नियंत्रित करता है। इस बयान के पीछे ऐतिहासिक संकेत छिपे हैं, जिन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। भारत हर तरह की चुनौती का करारा जवाब देने में सक्षम है।”

मुनीर ने क्या कहा था?

हाल ही में अमेरिका के फ्लोरिडा में एक कार्यक्रम के दौरान आसीम मुनीर ने कहा था –
“भारत एक मर्सिडीज/फरारी है और पाकिस्तान एक ट्रक है, जो बजरी से लदा हुआ है। अगर ट्रक कार को टक्कर मारेगा तो ज्यादा नुकसान किसे होगा?”

मुनीर का मकसद पाकिस्तान की ताकत बताना था, लेकिन इस अजीब तुलना ने उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल करा दिया।

Back to top button
error: Content is protected !!