Google Analytics —— Meta Pixel

Donald Trump US India : भारत पर लागू होगा 50% टैरिफ, ट्रंप ने जारी किया नोटिस

Donald Trump US India : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 50% टैरिफ (Donald Trump US India) लगाने का नोटिस जारी कर दिया है, जो 27 अगस्त की रात 12:01 बजे से लागू होगा। इस कदम से भारत और अमेरिका के बीच तनाव और बढ़ने की आशंका है।

यह भी पढ़े :- Swadeshi Boards on Shop : दुकानों के बाहर ‘स्वदेशी’ बोर्ड लगाएं, अमेरिकी टैरिफ तनाव के बीच पीएम मोदी का करारा जवाब

रूस से तेल खरीद पर आपत्ति

ट्रंप प्रशासन का कहना है कि भारत द्वारा रूस से लगातार तेल खरीदना अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए चिंता का विषय है। पहले भारत पर 25% टैरिफ लगाया गया था, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 50% कर दिया गया है।

रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर दबाव

अमेरिका का आरोप है कि भारत, रूस से तेल खरीदकर अप्रत्यक्ष रूप से यूक्रेन युद्ध को फंडिंग कर रहा है। ट्रंप इससे पहले रूस और यूक्रेन के राष्ट्रपति के साथ बातचीत कर युद्ध खत्म कराने की कोशिश भी कर चुके हैं।

भारत का जवाब

भारत के विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी टैरिफ को अन्यायपूर्ण बताया है। भारत ने साफ कहा है कि वह अपनी ऊर्जा ज़रूरतों और राष्ट्रीय हितों को देखते हुए ही तेल खरीद रहा है। विदेश मंत्रालय ने यह भी स्पष्ट किया कि जहाँ से सस्ता तेल मिलेगा, वहीं से खरीदा जाएगा।

ट्रेड डील पर भी अटका मामला

भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित ट्रेड डील भी टैरिफ विवाद और कृषि-डेयरी सेक्टर को लेकर मतभेद की वजह से अटकी हुई है। ट्रंप चाहते हैं कि भारत इन सेक्टरों को पूरी तरह अमेरिका के लिए खोल दे, लेकिन भारत ने किसानों के हितों का हवाला देते हुए इस मांग को खारिज कर दिया है। (Donald Trump US India)

Back to top button
error: Content is protected !!