Google Analytics —— Meta Pixel

Mahabharata Katha : भीष्म प्रतिज्ञा के बाद भी स्वयंवर में क्यों पहुँचे? जानिए महाभारत का रहस्य!

पं. यशस्वी योगेन्द्र शर्मा ज्योतिषाचार्य Mahabharata Katha : हस्तिनापुर के युवराज देवव्रत ने जब पिता शांतनु के सुख के लिए जीवनभर अविवाहित और ब्रह्मचारी रहने की भीषण प्रतिज्ञा ली, तब उन्हें ‘भीष्म’ नाम मिला। इस प्रतिज्ञा के बाद सभी मानते थे कि अब भीष्म विवाह और स्त्री-आकर्षण से दूर रहेंगे। लेकिन महाभारत कथा बताती है कि वे एक बार काशी में कन्याओं के स्वयंवर में पहुँचे। आखिर क्यों?

यह भी पढ़े :- केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, कहा- PM मोदी को जितनी गाली दोगे, उतना कमल खिलेगा

शांतनु के बाद का संकट

राजा शांतनु के निधन के बाद सत्यवती के पुत्र चित्रांगद और फिर विचित्रवीर्य हस्तिनापुर के राजा बने। चित्रांगद अल्पायु में ही काल का ग्रास बने और तब विचित्रवीर्य को सिंहासन पर बैठाया गया।

विचित्रवीर्य जवान हो चुके थे, लेकिन उनका विवाह नहीं हुआ था। राज्य और वंश की निरंतरता के लिए उनका विवाह आवश्यक था। इसी बीच काशी नरेश ने अपनी तीन कन्याओं — अंबा, अंबिका और अंबालिका — का स्वयंवर रचाया।

भीष्म क्यों गए काशी?

भीष्म स्वयं के लिए नहीं, बल्कि अपने छोटे भाई विचित्रवीर्य के लिए वधू लाने गए। क्षत्रिय परंपरा में स्वयंवर से कन्या का अपहरण (बलपूर्वक कन्या को ले जाना) भी एक मान्य रीति मानी जाती थी। इसलिए भीष्म ने प्रतिज्ञा का उल्लंघन नहीं किया, बल्कि राज्य और वंश की रक्षा हेतु कर्तव्य निभाया।

स्वयंवर में अपमान और युद्ध

काशी पहुँचने पर कन्याओं ने उम्रदराज़ भीष्म को देखकर उन्हें नज़रअंदाज़ कर दिया। उपस्थित राजाओं ने उनका उपहास किया कि प्रतिज्ञा तोड़कर यह बूढ़े भीष्म विवाह हेतु आए हैं।

यह सुनकर भीष्म ने क्रोधित होकर तीनों राजकन्याओं को रथ पर बिठा लिया और गरजते हुए कहा – “क्षत्रिय धर्म में बलपूर्वक कन्या-हरण भी श्रेष्ठ विवाह है, जो चाहे मुझे रोकने का प्रयास करे। इसके बाद भीष्म ने अकेले ही अनेक राजाओं को पराजित कर अपनी वीरता सिद्ध की और कन्याओं को हस्तिनापुर ले आए।

विचित्रवीर्य का विवाह और दुखद अंत

अंबा ने अन्य राजा से प्रेम की बात कहकर विवाह से इंकार कर दिया, लेकिन अंबिका और अंबालिका का विवाह विचित्रवीर्य से हुआ। वह सात वर्षों तक वैवाहिक जीवन का आनंद लेते रहे, परंतु एक ऋषि के श्राप के कारण संतानहीन ही मृत्यु को प्राप्त हुए। (Mahabharata Katha)

यह लेख केवल सामान्य जानकारी और अध्ययन हेतु है। इसमें दी गई बातें पारंपरिक मान्यताओं, धार्मिक ग्रंथों, लोककथाओं व अन्य स्रोतों पर आधारित हो सकती हैं, जिनकी व्याख्या समय, स्थान और व्यक्ति अनुसार बदल सकती है। पाठक इसे अपने विवेक व श्रद्धा से ग्रहण करें और आवश्यक होने पर विद्वानों/गुरुजनों से परामर्श लें।

Back to top button
error: Content is protected !!