धौराभाठा : मेगा मेडिकल कैंप में 61 विद्यार्थियों की हुई जांच, बच्चों को मिला स्वच्छता व स्वास्थ्य का संदेश
Mega Camp Dhourabhata Patan: योग लंगर समिति रिसाली के तत्वावधान में दुर्ग जिले के पाटन विकासखंड अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला धौराभाठा में शनिवार को मेगा मेडिकल कैंप का सफल आयोजन किया गया। इस दौरान 61 विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जांच उपरांत बच्चों को टूथपेस्ट, टूथब्रश, कम्पास बॉक्स, बिस्किट एवं फल वितरित किए गए।
यह भी पढ़े :- ‘Mann Ki Baat’ की 125वीं कड़ी का श्रवण, मुख्यमंत्री साय बोले – विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में सभी करें योगदान
कैंप में डॉ. संजय जैन (एम.डी.), डॉ. एस.पी. शर्मा (एम.एस.), डॉ. योगेश जंघेल (एम.डी.एस.), डॉ. मानवेंद्र जंघेल (एम.एस. आर्थो) सहित विशेषज्ञ चिकित्सकों ने सेवाएं दीं। कार्यक्रम में विशेष रूप से श्रीमती अमिता कुमार ने छात्राओं को स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

पूरा आयोजन शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला धौराभाठा की शिक्षिका डॉ. सरिता साहू के नेतृत्व में संपन्न हुआ। वे राज्य स्तरीय शिक्षक साहित्य सम्मान से सम्मानित हो चुकी हैं और बच्चों के बौद्धिक व शारीरिक विकास हेतु निरंतर प्रयत्नशील रहती हैं।
इस (Mega Camp Dhourabhata Patan) अवसर पर नगर पालिक निगम रिसाली के सभापति केशव बंछोर, समिति संस्थापक अशोक कुमार महेश्वरी, श्याम मनोहर सिंह, मंजू सिंह, कनक मंडल, बबिता चौधरी, अंजली शर्मा, सुमति उईके, नवीन खत्री, संजय उईके, रिंकू, अखिलेश वर्मा, अनुराधा राव, के.के. राव, आर.एस. अग्रवाल, प्रवीण किस्तवाल हाईस्कूल प्राचार्य रेखराज भारती, अनय कुमार बंदे, मनोज साहू सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं विद्यालय का पूरा स्टाफ उपस्थित रहा। (Mega Camp Dhourabhata Patan)



