Google Analytics —— Meta Pixel

कांग्रेस राज में नशे का कारोबार फला-फूला – भाजपा सांसद पांडेय

भाजपा सरकार में ताबड़तोड़ कार्रवाई, लगातार पकड़े जा रहे नशीले पदार्थ

Chhattisgarh News :  भाजपा के मुख्य प्रवक्ता एवं सांसद संतोष पांडेय ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा नशीले पदार्थों के तस्करों के साथ खड़ी रहती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में नशे के कारोबार में फंसे लोगों के नाम लगातार कांग्रेस नेताओं और उनके परिजनों के साथ जुड़े हैं, जो इस बात को सही साबित करता है।

यह भी पढ़े :- कांग्रेस-तस्करों की दोस्ती पर भाजपा का वार, देव बोले- जनता सब जानती है

सांसद पांडेय ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में कांग्रेस शासनकाल के दौरान नशे का कारोबार फला-फूला और छत्तीसगढ़ नशे का नेशनल हाई-वे बन गया था। वहीं, भाजपा सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में लगातार कार्रवाई की जा रही है और नशीले पदार्थ बड़ी मात्रा में पकड़े जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अगस्त 2024 में नवा रायपुर में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) कार्यालय का शुभारंभ किया था। उसके बाद से नशे के खिलाफ सख्त अभियान जारी है और लगातार बड़े खुलासे हो रहे हैं, जिनका रिश्ता कांग्रेस नेताओं से जुड़ रहा है। (Chhattisgarh News)

सांसद ने कहा कि नशामुक्त भारत का संकल्प एक समृद्ध, सुरक्षित और वैभवशाली भारत के लिए बेहद आवश्यक है। (Chhattisgarh News)

Back to top button
error: Content is protected !!