Google Analytics —— Meta Pixel

नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत की जिला अध्यक्षों को नसीहत, कहा- CM और PCC बनाने वाले चमचों को संभालें नेता

Charandas Mahant Big Statement: रायपुर में जिला अध्यक्षों की बैठक प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक की अगुवाई PCC चीफ दीपक बैज और नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने की। इसमें संगठनात्मक कार्यक्रमों की समीक्षा के साथ-साथ आगामी रणनीति तय की गई। बैठक में ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ अभियान को लेकर विस्तृत योजना बनाई गई। कांग्रेस ने तय किया है कि गांव-गांव में जाकर नुक्कड़ नाटक, पोस्टर अभियान और जनसंपर्क के माध्यम से यह संदेश दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें:- पर्यावरण संरक्षण में उत्कृष्ट कार्य के लिए पुष्पा साहू का हुआ सम्मान

इस अभियान की शुरुआत 9 सितंबर को बिलासपुर से होगी, जिसकी जिम्मेदारी नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत को दी गई है। बैठक में जिला अध्यक्ष और विधायकों के बीच सामंजस्य की कमी का मुद्दा भी सामने आया। संगठन के कामों में विधायकों की सक्रियता और आर्थिक सहयोग न करने पर सवाल उठे। इस पर दीपक बैज ने स्पष्ट निर्देश दिया कि जिला अध्यक्ष, विधायक और जनप्रतिनिधि सामंजस्य के साथ काम करें। (Charandas Mahant Big Statement)

पूर्व मंत्री रविंद्र चौबे के बयान पर चर्चा

बैठक में पूर्व मंत्री रविंद्र चौबे के बयान का मुद्दा भी उठा। चौबे ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन पर कहा था कि जनता आज भी बघेल का नेतृत्व चाहती है। इस बयान पर पार्टी में बवाल मचने के बाद चौबे ने सफाई देते हुए कहा था कि कांग्रेस कलेक्टिव नेतृत्व में काम करती है। बैठक में अनुशासनहीनता और नेताओं के पार्टी लाइन से हटकर दिए गए बयानों को लेकर भी चर्चा हुई। इस पर नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने कहा कि मैंने समझाइश दी है। कोई किसी को CM और किसी को प्रदेश अध्यक्ष बना देते हैं। यह बाकी बातें बाहर जा रही हैं। इस तरह के बयान हमारी गलती नहीं, बल्कि चमचों की गलती होती है, जो किसी को मुख्यमंत्री और किसी को प्रदेश अध्यक्ष बना देते हैं। (Charandas Mahant Big Statement)

अपने-अपने चमचों को संभालकर रखें: महंत

उन्होंने कहा कि सभी जिला अध्यक्ष और नेता अपने-अपने चमचों को संभालकर रखें। बैठक में यह भी तय हुआ कि कांग्रेस आने वाले दिनों में विभिन्न मुद्दों पर धरना-प्रदर्शन और आंदोलन करेगी। बस्तर से लेकर सरगुजा तक कांग्रेस कार्यकर्ता अभियान में सक्रिय रहेंगे। कुल मिलाकर बैठक में कांग्रेस ने एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने और सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन छेड़ने का संकल्प लिया है। (Charandas Mahant Big Statement)

Back to top button
error: Content is protected !!