धमतरी में अधिवक्ताओं का आभार समारोह सम्पन्न, 255 अधिवक्ताओं को मिला मताधिकार
255 अधिवक्ताओं को मिला मताधिकार, शत्रुहन सिंह साहू की रही अहम भूमिका
धमतरी : छत्तीसगढ़ राज्य विधिज्ञ परिषद निर्वाचन 2025 (Chhattisgarh State Bar Council Election 2025) में धमतरी जिला अधिवक्ता संघ के 255 अधिवक्ताओं का मताधिकार पुनः बहाल होने पर बुधवार को धमतरी में आभार समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अधिवक्ताओं में उल्लास और उत्साह का वातावरण देखने को मिला।
यह भी पढ़े :- जीएसटी दरों में कमी से महंगाई पर लगेगी लगाम : मुख्यमंत्री साय
ज्ञात हो कि प्रारंभिक सूची में सम्मिलित इन 255 अधिवक्ताओं के नाम अंतिम मतदाता सूची से हटा दिए गए थे। इस पर संघ के अध्यक्ष भुनेश्वर सिन्हा, सचिव सचिन सौरव मिश्रा एवं अन्य पदाधिकारियों के साथ अधिवक्ता शत्रुहन सिंह साहू ने चुनाव समिति के समक्ष मजबूती से पक्ष रखते हुए आवेदन प्रस्तुत किया। उनके अथक प्रयासों से सभी अधिवक्ताओं का मताधिकार पुनः बहाल हुआ।
इस सफलता के उपलक्ष्य में कनिष्ठ अधिवक्ताओं के समूह द्वारा आयोजित समारोह में संघ के सचिव सौरव मिश्रा, उपाध्यक्ष अधिवक्ता शत्रुहन सिंह साहू तथा पूर्व उपाध्यक्ष सचिन जाचक को प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता जयप्रकाश साहू एवं अनिल कुमार साहू ने संयुक्त रूप से किया।
अपने संबोधन में अधिवक्ता शत्रुहन सिंह साहू ने कहा—
“यह उपलब्धि अधिवक्ता संघ की एकजुटता और अधिकारों के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का परिणाम है। अधिवक्ताओं की गरिमा और मताधिकार की रक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और मैं आगे भी अधिवक्ता हितों के लिए संघर्षरत रहूँगा।”
संघ के सचिव सचिन सौरव मिश्रा ने स्टेट बार काउंसिल ऑफ छत्तीसगढ़ का आभार जताते हुए कहा कि अधिवक्ताओं के अधिकारों की रक्षा संघ की पहली जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिवक्ता शत्रुहन सिंह साहू की तत्परता और दृढ़ता की सराहना की।
उपाध्यक्ष नंद कुमार सिन्हा ने कहा—
“यह जीत अधिवक्ताओं की एकजुटता और सामूहिक प्रयास का प्रमाण है। विशेष रूप से अधिवक्ता शत्रुहन सिंह साहू के संघर्ष ने इस मुद्दे को निर्णायक परिणाम तक पहुँचाया है। (Chhattisgarh State Bar Council Election 2025)
समारोह में क्रीड़ा सचिव शंकर देवांगन, पूर्व सचिव दानी राम साहू, पूर्व उपाध्यक्ष सचिन जाचक, पूर्व कोषाध्यक्ष दिव्यांशु साहू सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे। इनमें जयप्रकाश साहू, अनिल कुमार साहू, देवकुमार साहू, जीतेश सिन्हा, दुष्यंत साहू, गोपाल चंद्राकर, टिकेश कुमार, प्रेमराज देवांगन, अंतरा ठाकुर, तानेश्वरी साहू, मोनिका साहू, वैष्णवी साहू, पृथु गंगबेल, गोपी कुर्रे, विशाल चंद्राकर, प्रकाश गुप्ता, संगीता साहू, कुंजलता साहू, अर्चना मिश्रा, दिव्या मरकाम, सुरेंद्र बंजारे, वाजिद खान, सनी वाधवानी, धनराज साहू, तरुण सोनकर, डोरे लाल, कौशल्या साहू, गोविंदा गंजीर, संतोषी साहू, देवेंद्र सेन, पद्मनी सोनकर, युगल किशोर साहू, तेजप्रकाश, दीपक साहू, प्रदीप ध्रुवंशी सहित अनेक अधिवक्ता शामिल थे। (Chhattisgarh State Bar Council Election 2025)



