Google Analytics —— Meta Pixel

भिलाई सेक्टर-5 में 12वीं के छात्र ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में प्रेम प्रसंग और पैसों के लेन-देन का जिक्र

Suicide Case in Chhattisgarh: दुर्ग जिले के भिलाई सेक्टर-5 से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां 17 साल के नाबालिग छात्र एस. भार्गव ने अपने घर के पास बने गोदाम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक 12वीं कक्षा का छात्र था और उसके पिता टेंट का काम करते हैं। घटना स्थल वही गोदाम था, जहां टेंट का सारा सामान रखा जाता है। पुलिस ने बताया कि मौके से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें प्रेम प्रसंग और पैसों के लेन-देन का जिक्र किया गया है। दरअसल, बुधवार रात को घर के सामने बने गणेश पंडाल में पड़ोसियों के बच्चों ने भार्गव को खेलने के लिए बुलाया था, लेकिन उसने मना कर दिया।

यह भी पढ़ें:- भरतपुर के स्कूल में बच्चों को परोसा गया कीड़ा लगा चावल, मध्यान भोजन की व्यवस्था पर उठे सवाल, शिक्षा विभाग ने दिए जांच के आदेश

बारात में खाना खाने के बाद वह देर रात तक गोदाम में ही बैठा रहा और मां से कहा कि दरवाजा खुला छोड़ दें, वह बाद में आकर घर के अंदर सो जाएगा। सुबह पूजा-पाठ के लिए उठीं मां ने जब गोदाम में झांका तो बेटे को फंदे से लटका देख उनके होश उड़ गए। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शुरुआती जांच में प्रेम प्रसंग को आत्महत्या की वजह माना जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर है और परिजन सदमे में हैं। (Suicide Case in Chhattisgarh)

व्यापारी की बेटी ने की आत्महत्या 

जगदलपुर के बोधघाट थाना क्षेत्र से भी आत्महत्या का मामला सामने आया है, जहां 3 सितंबर को 26 साल की कोमल वासवानी ने जान दे दी, जो होलसेल व्यापारी दीपक वासवानी की बेटी थी, जिसने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने तुरंत उसे फंदे से उतारा और महारानी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। युवती शहर में ब्यूटी पार्लर का कोर्स कर रही थी और घर में उसकी सगाई की बात चल रही थी। हालांकि आत्महत्या की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है। इस पर एडिशनल एसपी माहेश्वर नाग ने कहा कि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। (Suicide Case in Chhattisgarh)

पोटा केबिन में छात्रा ने दी जान 

31 अगस्त को बीजापुर के नैमेड़ कन्या पोटा केबिन में पढ़ने वाली कक्षा 9वीं की छात्रा पिंकी कुरसम ने आवासीय विद्यालय में आत्महत्या कर ली। छात्रा चिनाकवाली गांव की रहने वाली थी। आत्महत्या के कारण का अब तक खुलासा नहीं हो पाया है। घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। उन्होंने शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग करते हुए अस्पताल के सामने धरने पर बैठ गए, जिन्हें प्रशासन ने शांत कराया। लगातार सामने आ रही इन आत्महत्या की घटनाओं ने समाज और परिवारिक संबंधों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस सभी मामलों में जांच कर रही है, लेकिन एक के बाद एक ऐसी घटनाओं ने लोगों को स्तब्ध कर दिया है। (Suicide Case in Chhattisgarh)

Back to top button
error: Content is protected !!