Google Analytics —— Meta Pixel

शिक्षिका की क्रूर सजा से मासूम लाचार, पैरों पर खड़ी नहीं हो पा रही दूसरी कक्षा की छात्रा

अभिभावकों में आक्रोश, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

सरगुजा। शिक्षा देने वाले गुरुओं से जुड़ी संवेदनहीनता का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सरगुजा जिले के प्रतापगढ़ स्थित DAV पब्लिक स्कूल में दूसरी कक्षा की छात्रा समृद्धि गुप्ता (8) को महिला शिक्षिका ने ऐसी सजा दी कि वह अब चलने-फिरने लायक भी नहीं रही।

यह भी पढ़े :- ससुराल में खौफनाक वारदात, दामाद ने सास की कुल्हाड़ी से की हत्या, बेटे ने ली मां की जान

घटना कैसे हुई

जानकारी के अनुसार, समृद्धि टॉयलेट जाते समय क्लास टीचर नम्रता गुप्ता से टकरा गई। गुस्से में आकर शिक्षिका ने न केवल बच्ची को डंडे से मारा बल्कि क्लास में ले जाकर 100 बार उठक-बैठक कराने की सजा भी दी। इस कठोर सजा से बच्ची के पैरों की मांसपेशियों में गंभीर चोट आई और डॉक्टरों के मुताबिक मसल्स क्रैक हो गए हैं। फिलहाल बच्ची निजी अस्पताल में भर्ती है और दर्द से कराह रही है।

परिजनों का आरोप

समृद्धि के पिता मनोज गुप्ता अंबिकापुर में रहते हैं, जबकि बच्ची अपने बड़े पिता अनुराग गुप्ता के साथ गुतुरमा में रहकर पढ़ाई करती है। परिजनों का आरोप है कि जब बच्ची की हालत बिगड़ी और उन्होंने स्कूल प्रबंधन से शिकायत की तो प्रिंसिपल ने घटना से ही इनकार कर दिया। मजबूर होकर परिजन अंबिकापुर SP कार्यालय पहुंचे और औपचारिक शिकायत दर्ज कराई।

प्रशासन की प्रतिक्रिया

DEO दिनेश झा का कहना है कि उन्हें अभी तक कोई आधिकारिक शिकायत नहीं मिली है, शिकायत मिलने पर जांच कराई जाएगी।

सीतापुर BEO इंदु तिर्की ने घटना की पुष्टि की है और कहा है कि शिक्षा विभाग की टीम दो दिनों में जांच करेगी। यदि शिक्षिका दोषी पाई जाती हैं तो उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

अभिभावकों में आक्रोश

इस घटना से इलाके के अभिभावकों में जबरदस्त आक्रोश है। सवाल उठाए जा रहे हैं कि शिक्षा देने वाली शिक्षिका अगर हिंसा पर उतारू होंगी, तो बच्चों की मानसिक और शारीरिक सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी?

Back to top button
error: Content is protected !!