ससुराल में खौफनाक वारदात, दामाद ने सास की कुल्हाड़ी से की हत्या, बेटे ने ली मां की जान

Murder in Chhattisgarh: धमतरी जिले के सिहावा थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक दामाद ने अपनी सास की बेरहमी से कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक आरोपी दामाद सुरेश कुमार का सास जगोतीन बाई से विवाद हो रहा था, जो इतना बढ़ा कि नौबत खून-खराबे तक पहुंच गई। आरोपी ने कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर सास को मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से दोनों के बीच घरेलू विवाद चल रहा था, जिसे लेकर आरोपी ने गुस्से में इस वारदात को अंजाम दिया। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया।
यह भी पढ़ें:- पत्नी को चाहिए था मोबाइल, पति ने किया इनकार, गुस्से में पत्नी ने पति को छत से दिया धक्का
वहीं धमतरी जिले के भानपुरी गांव में हुई हत्या और लूट की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। SP सूरज सिंह परिहार ने बताया कि 1 सितंबर की रात 65 साल के कृतराम साहू की धारदार हथियार से हत्या कर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया गया था। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई थी। दरअसल, देर रात करीब 2 बजे तीन आरोपी साहू दंपति के घर में घुसे। आरोपियों ने दंपति को बंधक बनाया और अलमारी से सोने-चांदी के जेवर, 5 हजार रुपए कैश और मोबाइल लूट लिया। विरोध करने पर आरोपियों ने कृतराम साहू पर हमला कर उनकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। पत्नी रश्मि साहू की रिपोर्ट पर अर्जुनी थाने में केस दर्ज हुआ था। (Murder in Chhattisgarh)
कांकेर में बेटे ने की मां की हत्या
लगातार जांच, मुखबिर और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर छह आरोपियों को पकड़ा। आरोपियों से लूट के सामान समेत मोटर साइकिल, दो चाकू, घटना में प्रयुक्त कपड़े और जूते बरामद किए गए। गिरफ्तार आरोपियों में धनराज यादव, हुपेंद्र बांधे, चेतन कुमार साहू, कलेश्वर ध्रुव, हेमसागर मंडावी और सोमप्रकाश देवांगन शामिल हैं। कांकेर जिले से भी हत्या की वारदात सामने आई है, जहां मां-बेटे के बीच मामूली विवाद इतना बढ़ गया कि बेटे ने अपनी ही मां की जान ले ली। दरअसल, नवाखाई पर्व के दिन बेटा अपनी मां को बहन के घर ले जाना चाहता था। मां के इनकार करने पर विवाद शुरू हुआ और गुस्से में आकर बेटे ने डंडे से पीट-पीटकर अपनी मां की हत्या कर दी। (Murder in Chhattisgarh)
जशपुर में कुएं से मिली बुजुर्ग की लाश
वारदात के बाद आरोपी बेटे ने हत्या का आरोप अपने बड़े भाई पर मढ़ने की कोशिश की, ताकि पुलिस को गुमराह किया जा सके। मामले की जांच के लिए पुलिस ने मर्दापोटी गांव में कैंप लगाकर पूछताछ शुरू की। दोनों बेटों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान छोटे बेटे ने आखिरकार अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया गया है। जशपुर जिले में एक कुएं से बुजुर्ग की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। मामला पत्थलगांव थाना क्षेत्र के चिड़रापारा गांव का है, जहां ग्रामीणों ने कुएं में तैरती लाश देखी और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। (Murder in Chhattisgarh)



