‘मोदी मेरे दोस्त रहेंगे’… ट्रंप के बयान पर पीएम मोदी ने दी प्रतिक्रिया बोले– भारत-अमेरिका साझेदारी वैश्विक महत्व की

Donald Trump Statement on India : भारत और अमेरिका के रिश्तों में चल रहे तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हालिया बयान पर प्रतिक्रिया दी है। पीएम मोदी ने कहा कि वे ट्रंप की भावनाओं और दोनों देशों की साझेदारी को लेकर उनके सकारात्मक आकलन की सराहना करते हैं। उन्होंने भारत-अमेरिका संबंधों को “सकारात्मक, दूरदर्शी और वैश्विक रणनीतिक महत्व” वाला बताया।
यह भी पढ़े :- पत्नी को चाहिए था मोबाइल, पति ने किया इनकार, गुस्से में पत्नी ने पति को छत से दिया धक्का
राष्ट्रपति ट्रंप ने कुछ दिन पहले कहा था कि भारत और अमेरिका के संबंध “बहुत स्पेशल” हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को “बेहतरीन और महान प्रधानमंत्री” बताते हुए कहा कि मौजूदा मतभेदों के बावजूद मोदी उनके दोस्त रहेंगे।
हालांकि, ट्रंप ने भारत द्वारा रूस से तेल खरीदने और अमेरिकी उत्पादों पर 50 प्रतिशत तक टैरिफ लगाने पर नाराज़गी भी जताई। उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात में रिश्ते कठिन दौर से गुजर रहे हैं और ऐसा लगता है कि भारत और रूस, चीन के क़रीब आ गए हैं। (Donald Trump Statement on India)
इसके बावजूद ट्रंप ने भरोसा जताया कि दोनों देशों के बीच दोस्ती और संबंध आगे भी कायम रहेंगे। (Donald Trump Statement on India)




