Google Analytics —— Meta Pixel

नया रायपुर में हास्य कवि सम्मेलन आयोजित : हास्यरस से भरपूर कविताओं और छंदों की हुई बरसात

कवि सम्मेलन अब प्रतिवर्ष आयोजित करने की हुई घोषणा

नया रायपुर। श्री रामेश्वर गणेशोत्सव समिति सेक्टर-29, नया रायपुर के तत्वावधान में गुरुवार को हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन कवि अखिलेश्वर तिवारी ने किया।

यह भी पढ़े :- मुख्यमंत्री साय ने पूर्व प्रांत प्रचारक श्रद्धेय शांताराम जी को दी श्रद्धांजलि

कवि सम्मेलन में रायपुर और नया रायपुर के कवियों ने हास्यरस से भरपूर कविताओं और छंदों से श्रोताओं को खूब गुदगुदाया। नया रायपुर में पहली बार आयोजित इस कवि सम्मेलन को अब प्रतिवर्ष आयोजित करने की घोषणा की गई।

यह भी पढ़े :- डिलीवरी के बाद प्रसूता को रायपुर किया गया रेफर, परिजनों ने निजी अस्पताल में करा दिया भर्ती, इलाज के बाद मौत, परिवार वालों ने किया चक्काजाम

आमंत्रित कवियों में सुषमा प्रेम पटेल, अर्चना श्रीवास्तव, यशवंत यदु, रणबीर सिंह बघेल, मन्नू लाल यदु, अखिलेश्वर तिवारी, रामचंद्र श्रीवास्तव, उपेंद्र अग्रवाल, अभिषेक श्रीवास्तव और मयूराक्षी मिश्रा शामिल थे।

हास्य कवि सम्मेलन आयोजित
हास्य कवि सम्मेलन आयोजित

समिति के सभी सदस्यों एवं नया रायपुर के नागरिकों ने कविताओं का रसपान किया। कार्यक्रम के अंत में समिति द्वारा सभी आमंत्रित कवियों का श्रीफल, प्रशस्ति पत्र एवं खादी गमछा भेंट कर सम्मान किया गया।

Back to top button
error: Content is protected !!