Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh : स्कूल के मैदान में खेलते समय गिरी आकाशीय बिजली, 16 वर्षीय छात्र की मौत

Chhattisgarh News : राजधानी रायपुर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में आज बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। सेंट जोसेफ स्कूल के कक्षा 10वीं के छात्र प्रभात साहू (16 वर्ष) की स्कूल के मैदान में फुटबॉल खेलते समय आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई।

यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल का रिकॉर्ड: 6 माह में 2230 संपत्तियाँ बिकीं, 435 करोड़ का राजस्व

जानकारी के अनुसार, स्पोर्ट्स पीरियड के दौरान कुछ छात्र बास्केटबॉल खेल रहे थे और प्रभात अपने दोस्तों के साथ फुटबॉल खेल रहा था। तभी अचानक आकाशीय बिजली गिरी और वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा। स्कूल प्रबंधन ने तुरंत उसे निजी अस्पताल पहुँचाया, जहाँ डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि स्कूल से लगे चर्च भवन पर तड़ित चालक (लाइटनिंग अरेस्टर) तो लगा है, लेकिन पूरे स्कूल परिसर और मैदान में इसकी व्यवस्था नहीं है। इसी वजह से बिजली सीधे मैदान पर गिरी और छात्र की जान चली गई। (Chhattisgarh News)

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और शिक्षा विभाग के अधिकारी मौके पर पहुँचे। जिला शिक्षा अधिकारी हिमांशु भारती ने कहा कि टीम को तुरंत स्कूल भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट होगा। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। (Chhattisgarh News)

Back to top button
error: Content is protected !!