Google Analytics —— Meta Pixel

रेल नेटवर्क से जुड़ा मिजोरम, पीएम मोदी बोले- ये सिर्फ रेल लाइन नहीं, बदलाव की ‘लाइफ लाइन’ है

PM Modi in Mizoram and Manipur : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने नॉर्थ ईस्ट दौरे की शुरुआत मिजोरम से की। राजधानी आइजोल में खराब मौसम के चलते वे एयरपोर्ट से ही लोगों को संबोधित कर पाए, लेकिन उन्होंने यहां से 9000 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान मिजोरम को देश के रेल मानचित्र से जोड़ने वाली बैराबी-सैरांग रेल लाइन का भी शुभारंभ किया गया।

यह भी पढ़े :- नक्सलवाद खत्म हो, लेकिन नक्सली बताकर आदिवासियों की हत्या न हो: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

मिजोरम को मिली पहली सीधी रेल कनेक्टिविटी

पीएम मोदी ने तीन ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई:

  • सैरांग–कोलकाता एक्सप्रेस (सप्ताह में तीन दिन)
  • सैरांग–गुवाहाटी पैसेंजर ट्रेन

इसके साथ ही मिजोरम पहली बार सीधे दिल्ली और कोलकाता जैसे बड़े शहरों से रेल नेटवर्क के जरिए जुड़ गया है।

पीएम मोदी का संबोधन

प्रधानमंत्री ने कहा, “आज मिजोरम के लिए ऐतिहासिक दिन है। आइजोल अब भारत के रेलवे मानचित्र पर दर्ज हो गया है। बैराबी-सैरांग रेलवे लाइन कई चुनौतियों को पार करते हुए बनी है। यह सिर्फ एक रेलवे लाइन नहीं है, बल्कि परिवर्तन की जीवन रेखा है।”

उन्होंने कहा कि इस रेल कनेक्टिविटी से मिजोरम के किसानों और व्यापारियों को देशभर के बाजारों तक पहुंच मिलेगी। शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के नए अवसर खुलेंगे। (PM Modi in Mizoram and Manipu)

पीएम मोदी ने मिजोरम की प्राकृतिक सुंदरता और यहां की आस्था को नमन करते हुए कहा कि विकास के नए दौर में उत्तर-पूर्व की भूमिका लगातार मजबूत हो रही है। (PM Modi in Mizoram and Manipu)

Back to top button
error: Content is protected !!