Asia Cup 2025: टीम इंडिया के कोच ने पाकिस्तान मैच पर तोड़ी चुप्पी, कहा – BCCI जो कहेगा वही करेंगे

दुबई। एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) में भारत और पाकिस्तान 14 सितंबर को दुबई में आमने-सामने होंगे। यह मुकाबला चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद दोनों टीमों का पहला टकराव होगा। हालाँकि, भारत में इस मैच को लेकर विरोध हो रहा है और कुछ लोग इसे रद्द करने की मांग कर रहे हैं।
यह भी पढ़े :- रेल नेटवर्क से जुड़ा मिजोरम, पीएम मोदी बोले- ये सिर्फ रेल लाइन नहीं, बदलाव की ‘लाइफ लाइन’ है
टीम इंडिया के कोच का बयान
टीम इंडिया के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने इस मुद्दे पर अपनी चुप्पी तोड़ी। उन्होंने कहा:- “BCCI इस मामले में जो निर्णय लेगा, हम वही करेंगे। पाकिस्तान के खिलाफ खेलने का फैसला सरकार और BCCI ने लिया है। हमारा ध्यान सिर्फ खेल पर है और हम अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं।”
उन्होंने आगे कहा कि भारत-पाकिस्तान के बीच हमेशा कड़ी टक्कर होती है, इसलिए खिलाड़ी केवल खेल और प्रदर्शन पर ध्यान दे रहे हैं।
भारत में विरोध और तनाव
इस मुकाबले को लेकर भारत में काफी विरोध देखा जा रहा है। हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया, जिससे पाकिस्तान में स्थित आतंकियों के ठिकानों को निशाना बनाया गया। इस घटनाक्रम के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बना हुआ है। (Asia Cup 2025)
पिछले उदाहरणों में पाकिस्तान की हॉकी टीम भारत में एशिया कप नहीं आई थी। अब UAE में हो रहे एशिया कप 2025 में टीम इंडिया और पाकिस्तान का मुकाबला तय है।
BCCI की आलोचना और टिकट बिक्री
सोशल मीडिया पर BCCI की आलोचना हो रही है। हाल ही में टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव का वीडियो वायरल हुआ, जिसमें उन्होंने पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा से हाथ मिलाया। इसके बाद विरोध और तेज हो गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस मैच के टिकटों की बिक्री 50% से भी कम रही है। (Asia Cup 2025)



