Google Analytics —— Meta Pixel

हिन्दी दिवस की पूर्व संध्या पर सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान, कुर्मी भवन, भिलाई में हुआ गरिमामय आयोजन

Hindi Diwas 2025 : छत्तीसगढ़ शिक्षक सहयोग समिति भिलाई-दुर्ग के तत्वावधान में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी हिन्दी दिवस (Hindi Diwas 2025) की पूर्व संध्या पर शिक्षक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 13 सितंबर, शनिवार को संध्या 5 बजे सेक्टर-7 स्थित कुर्मी भवन में सम्पन्न हुआ।

यह भी पढ़े :- विश्वकर्मा जयंती विशेष: छत्तीसगढ़ में 8.39 लाख निर्माण श्रमिक हुए लाभान्वित

कार्यक्रम में नगर पालिक निगम दुर्ग की महापौर अलका बाघमार मुख्य अतिथि रहीं। विकास खंड शिक्षा अधिकारी दुर्ग राजेश्वरी चंद्राकर विशिष्ट अतिथि तथा वरिष्ठ साहित्यकार एवं संपादक डॉ. दीनदयाल साहू मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित थे।

समारोह के प्रथम चरण में सेवानिवृत्त शिक्षकों— प्रतिभा साहू, अश्विनी कुमार झा, टीका राम साहू, आई.एस. मनु, नजमा रहीम, राम कुमार वर्मा, कुबेर राम देशमुख, गंगेश कुमार सिन्हा, कुंजलता साहू, दुलारी चंद्राकर, सुरेश कुमार चंद्राकर, पुनाराम देवांगन, मोहन राम साहू, महेश कुमार देवांगन और गिरधर लाल चेलक को सम्मानित किया गया।

इसी क्रम में शासकीय स्कूलों के मेधावी छात्रों को भी प्रोत्साहन स्वरूप सम्मान राशि एवं प्रशस्ति पत्र भेंट किए गए।

अतिथियों ने अपने संबोधन में हिन्दी की अनिवार्यता और उपयोगिता पर प्रकाश डाला तथा अंग्रेजी भाषा के बढ़ते प्रभाव पर चिंता जताते हुए मातृभाषा हिन्दी को जनमानस की व्यवहारिक भाषा बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंतिम चरण में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने वातावरण को जीवंत कर दिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में बुद्धिजीवी, अभिभावक, सामाजिक कार्यकर्ता, अंचल के विद्वतजन तथा समिति के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे। (Hindi Diwas 2025)

Back to top button
error: Content is protected !!