Google Analytics —— Meta Pixel

प्रकृति का खेल: शिकारी खुद बन गया शिकार, बाज को सांप ने मौत के घाट उतारा

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। इसमें बाज और सांप के बीच खौफनाक जंग नजर आती है। ताकतवर बाज ने जैसे ही सांप को दबोचा, कुछ ही पलों में बाजी पलट गई और शिकारी खुद शिकार बन गया।

यह भी पढ़े :- जीएसटी 2.0 लागू होने के बाद पहली बार बाजार में उतरे मुख्यमंत्री, व्यापारियों से की चर्चा

पुरानी दुश्मनी का नज़ारा

बाज और सांप की दुश्मनी जगजाहिर है। मौका मिलते ही दोनों एक-दूसरे की जान लेने पर आमादा हो जाते हैं। वायरल वीडियो में भी यही टकराव देखने को मिला।

शुरुआत में बाज हावी

वीडियो की शुरुआत में बाज ने अपने नुकीले पंजों से सांप के मुंह को दबोच रखा है। लगातार चोंच मारकर वह उसे खत्म करने की कोशिश कर रहा था। देखने वालों को लगा कि सांप अब बच नहीं पाएगा।

अचानक पलटी बाजी

लेकिन तभी सांप ने पूरी ताकत से बाज को जकड़ लिया। उसने अपनी पकड़ बाज की गर्दन पर मजबूत कर दी। बाज छटपटाता रहा, लेकिन खुद को छुड़ा नहीं सका। अंततः सांप ने दबोचकर बाज को मौत के घाट उतार दिया।

सोशल मीडिया पर वायरल

महज 34 सेकंड का यह वीडियो @ChauhanDevyani7 नामक अकाउंट से एक्स (ट्विटर) पर शेयर किया गया है। इसे अब तक 2 लाख से ज्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं और सैकड़ों यूजर्स ने इसे लाइक और शेयर किया है।

लोगों की प्रतिक्रियाएं

  • एक यूजर ने लिखा— “प्रकृति का खेल निराला है, कभी शिकारी खुद शिकार बन जाता है।”
  • दूसरे ने कहा— “बाज ने सांप को हल्के में लिया, यही उसकी सबसे बड़ी भूल थी।”
  • वहीं, एक और ने कमेंट किया— “सांप ने हार नहीं मानी, क्योंकि उसके लिए ये जिंदगी और मौत का सवाल था।”
Back to top button
error: Content is protected !!