Google Analytics —— Meta Pixel

DA Hike : सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को दिवाली का तोहफा, डीए 3% बढ़ा

DA Hike : केंद्र सरकार ने दिवाली से पहले कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ा तोहफा दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज बुधवार को हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में 3% की बढ़ोतरी (DA Hike) को मंजूरी दी गई।

यह भी पढ़े :- आरपीएफ पोस्ट में गर्भवती महिला आरक्षक के साथ मारपीट

फैसले की अहम बातें

49.2 लाख कर्मचारी और 68.7 लाख पेंशनर्स को लाभ।
डीए अब 55% से बढ़कर 58% हो गया।
सरकार पर सालाना ₹10,083.96 करोड़ का अतिरिक्त बोझ।
18,000 रुपये बेसिक वेतन वाले कर्मचारी को हर महीने 540 रुपये की अतिरिक्त राशि मिलेगी।
यह वृद्धि 7वें वेतन आयोग के तहत अंतिम संशोधन है, जो 31 दिसंबर 2025 को पूरा होगा।

मार्च 2025 के बाद दूसरी बढ़ोतरी

मार्च 2025 में डीए/डीआर में 2% की वृद्धि की गई थी। सामान्यत: डीए संशोधन साल में दो बार (जनवरी और जुलाई) होता है, लेकिन इस बार देरी से फैसला लिया गया। (DA Hike)

गेहूं का MSP भी बढ़ा

कैबिनेट ने गेहूं पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) 160 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है।

Back to top button
error: Content is protected !!