Google Analytics —— Meta Pixel

Bihar Election 2025 : दो चरणों में होगा बिहार चुनाव, आचार संहिता लागू

Bihar Election 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Election 2025) की तारीखों का ऐलान हो गया है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने रविवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि राज्य में मतदान दो चरणों में होगा। पहले चरण का मतदान 6 नवंबर और दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होगा। मतगणना 14 नवंबर को होगी। चुनाव की घोषणा के साथ ही राज्य में आचार संहिता लागू हो गई है।

यह भी पढ़े :- विकास की नई छलांग: जशपुर को पहली बार 61 करोड़ का सीएसआर फंड

मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि बिहार में कुल 7.43 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें से 14 लाख युवा पहली बार वोट डालेंगे। वहीं, 14,000 मतदाता 100 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हैं। लगभग चार लाख वरिष्ठ नागरिक मतदाता सूची में शामिल हैं।

चुनाव आयोग ने कहा कि पारदर्शी और शांतिपूर्ण चुनाव कराना उसकी प्राथमिकता है। CAPF की तैनाती पहले से की जाएगी और शराब, नकदी व ड्रग्स की अवैध गतिविधियों पर सख्त निगरानी रखी जाएगी। गलत सूचना या फर्जी खबर फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

राजनीतिक समीकरण की बात करें तो 243 सदस्यीय विधानसभा में फिलहाल एनडीए के पास 131 सीटें हैं, जबकि महागठबंधन 111 सीटों के साथ विपक्ष में है। मुख्य मुकाबला भाजपा-जदयू गठबंधन और राजद-कांग्रेस महागठबंधन के बीच माना जा रहा है। (Bihar Election 2025)

Back to top button
error: Content is protected !!