INDIAN CRICKET TEAM : चैंपियंस ट्रॉफी जीत में द्रविड़ को श्रेय, रोहित के बयान से गंभीर हो सकते हैं नाराज

INDIAN CRICKET TEAM : टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने मंगलवार को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जीत में पूर्व कोच राहुल द्रविड़ द्वारा शुरू की गई प्रक्रियाओं का श्रेय देते हुए ऐसा बयान दिया है, जिससे मौजूदा हेड कोच गौतम गंभीर नाराज हो सकते हैं।
यह भी पढ़े :- आस्था और विकास के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री साय
रोहित ने सीएटी क्रिकेट रेटिंग अवॉर्ड्स सेरेमनी में कहा कि भारतीय टीम (INDIAN CRICKET TEAM ) ने 2023 वनडे विश्व कप फाइनल में मिली हार से उबरने के लिए द्रविड़ की तैयारियों और प्रक्रियाओं का पालन किया। उन्होंने बताया कि यह काम एक-दो साल का नहीं बल्कि वर्षों से चल रहा था और इसे अपनाकर टीम ने 2024 टी20 विश्व कप और 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जीत हासिल की।
रोहित ने कहा,-
“हमने सोचा कि कैसे मैच जीते जाएं, खुद को चुनौती दी जाए और कभी भी आत्मसंतुष्ट न हों। जब हम टी20 विश्व कप की तैयारी कर रहे थे, तो मुझे और राहुल भाई को द्रविड़ की प्रक्रियाओं से काफी मदद मिली, जिसे हमने चैंपियंस ट्रॉफी में भी बरकरार रखा।”
हालांकि चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के समय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर थे, लेकिन रोहित ने द्रविड़ की भूमिका को प्रमुखता दी, जिससे हेड कोच गंभीर के लिए यह बयान संवेदनशील हो सकता है। (INDIAN CRICKET TEAM )



