धान खरीदी विवाद में मंत्री केदार कश्यप ने कांग्रेस को दिया जवाब, कहा- “जहां सरकार है, वहां जाकर बांटो ज्ञान”
Paddy procurement in Chhattisgarh : कांग्रेस द्वारा किसानों से 3286 रुपए प्रति क्विंटल में धान खरीदी (Paddy procurement in Chhattisgarh) की मांग पर मंत्री केदार कश्यप ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने किसानों के लिए किस्तों पर न्याय करने की योजना बनाई, वे आज सुझाव दे रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस को सलाह दी कि ज्ञान बांटना हो तो जहां उनकी सरकार है, वहां बांटे।
यह भी पढ़े :- रेलवे हादसा टला: हमसफर एक्सप्रेस बिना आदेश चल रही ट्रैक रिपेयरिंग से टकराई, 9 गिरफ्तार
कांग्रेस की मांग
- कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने 1 नवंबर से धान खरीदी की मांग की।
- केंद्र द्वारा बढ़ाए गए MSP को जोड़कर किसानों से 3286 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी की बात कही।
- एग्रीस्टेक पोर्टल की वजह से 6 लाख किसानों का पंजीयन न होने की बात करते हुए सोसायटियों में भी पंजीयन की मांग की।
मंत्री केदार कश्यप का जवाब
उन्होंने कहा कि जिन चीजों पर कांग्रेस कुछ नहीं कर पाई, उसके लिए पश्चाताप यात्रा निकालनी चाहिए।
“हमारी सरकार किसानों के साथ है, समय पर राशि मिल रही है। यह सरकार और पार्टी की इच्छाशक्ति पर निर्भर करता है।”
कांग्रेस संगठन सृजन अभियान पर तंज
- केदार कश्यप ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व को छत्तीसगढ़ में तय करना चाहिए कि जिला स्तर पर कितने अध्यक्ष होंगे।
- उन्होंने कांग्रेस की विभिन्न गुटों और नेताओं की अलग-अलग कमेटियों पर भी सवाल उठाए। (Paddy procurement in Chhattisgarh)



