Google Analytics —— Meta Pixel

Balodabazar News : पुलिस की लात से फूटी शराब की शीशी, घायल युवक के कूल्हे में घुसा कांच, 10 टांके लगे

Balodabazar News : नशे के खिलाफ अभियान के दौरान छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में पुलिस कार्रवाई के दौरान एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित युवक हितेश्वर भट्ट ने कोतवाली थाना प्रभारी अजय झा पर मारपीट और अनावश्यक बल प्रयोग का आरोप लगाते हुए न्याय की मांग की है।

यह भी पढ़े :- बीजापुर में नक्सलियों ने की एक और भाजपा नेता की हत्या, शव के पास मिला धमकी भरा पर्चा, मद्देड़ एरिया कमेटी ने ली जिम्मेदारी

क्या है पूरा मामला?

हितेश्वर के मुताबिक, रविवार रात वह रिसदा रोड की एक दुकान के बाहर सिगरेट पी रहा था। उसकी पैंट की पिछली जेब में शराब की एक छोटी शीशी रखी थी। उसी दौरान नशे के विरुद्ध अभियान चलाते हुए कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर वहां मौजूद लोग भागने लगे।

हितेश्वर का आरोप है कि-

“थाना प्रभारी अजय झा ने मुझे पीछे से लात मारी, जिससे जेब में रखी शराब की शीशी फूट गई और कांच मेरे कूल्हे में घुस गया।”

अस्पताल में भर्ती, 10 टांके लगे

घटना के बाद हितेश्वर के दोस्तों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने शीशी के कांच के टुकड़े निकालने के बाद उसके कूल्हे पर 10 टांके लगाए। चिकित्सकों के अनुसार, उसकी स्थिति अब स्थिर है, लेकिन चोट गहरी है।

राजनीतिक बवाल शुरू

मामले ने राजनीतिक रंग ले लिया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसे आदिवासी युवक पर पुलिसिया अत्याचार बताते हुए थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बलौदाबाजार कोतवाली थाने के सामने प्रदर्शन किया और दोषी पुलिसकर्मी को निलंबित करने की मांग उठाई। (Balodabazar News )

वहीं, पुलिस विभाग की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक मामले की आंतरिक जांच शुरू कर दी गई है। (Balodabazar News)

Back to top button
error: Content is protected !!