IND VS WI 2ND TEST : भारत ने वेस्टइंडीज को 7 विकेट से हराकर 2-0 से जीती टेस्ट सीरीज

IND VS WI 2ND TEST : टीम इंडिया ने दिल्ली टेस्ट (IND VS WI 2ND TEST) में शानदार प्रदर्शन करते हुए वेस्टइंडीज को 7 विकेट से हराकर सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली। शुभमन गिल की कप्तानी में यह भारत की पहली टेस्ट सीरीज जीत है। वेस्टइंडीज ने 121 रन का आसान लक्ष्य दिया, जिसे भारत ने मैच के आखिरी दिन पहले सेशन में हासिल कर लिया।
यह भी पढ़े :- नक्सलियों की साजिश नाकाम: बीजापुर में भारी मात्रा में BGL और आईईडी बरामद
मैच का प्रमुख घटनाक्रम
- चौथे दिन सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
- पांचवें दिन टीम इंडिया ने 63/1 से खेलना शुरू किया। केएल राहुल ने दिन की पहली बाउंड्री लगाई।
- साई सुदर्शन ने 76 गेंदों में 39 रन बनाए। कप्तान शुभमन गिल ने आक्रामक अंदाज दिखाया लेकिन आउट हो गए। इसके बाद भारत ने कोई और विकेट नहीं खोते हुए जीत हासिल की।
वेस्टइंडीज की चुनौती
भारत ने पहली पारी में 518/5 रन बनाए। वेस्टइंडीज की पहली पारी 248 पर सिमट गई। फॉलोऑन के बावजूद वेस्टइंडीज ने दूसरी पारी में 390 रन बनाए।
- जॉन कैंपबेल ने 115 और शाई होप ने 103 रन बनाए।
- चौथे दिन कैम्पबेल ने शतक पूरा किया लेकिन जल्दी आउट हो गए। उन्होंने होप के साथ तीसरे विकेट के लिए 177 रन की साझेदारी की।
भारत की गेंदबाजी
कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमराह ने तीन-तीन विकेट लिए।
टीम इंडिया की मजबूत गेंदबाजी और बेहतरीन बल्लेबाजी ने वेस्टइंडीज को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया।
रिकॉर्ड और उपलब्धियां
- भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ लगातार दसवीं टेस्ट सीरीज जीती।
- साल 2002 के बाद से भारत वेस्टइंडीज के खिलाफ कोई टेस्ट सीरीज नहीं हारा है।
- भारत ने 27 टेस्ट मुकाबले जीते और वेस्टइंडीज को भारत में लगातार छठी हार का सामना करना पड़ा। (IND VS WI 2ND TEST)



