Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ के सभी स्कूलों में आधार बायोमेट्रिक अपडेट अनिवार्य, 31 अक्टूबर तक पूरा करना होगा

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने सभी स्कूलों में स्कूली विद्यार्थियों का आधार बायोमेट्रिक अपडेट (MBU) अनिवार्य कर दिया है। राज्य सरकार ने 31 अक्टूबर 2025 तक इसे पूरी करने के सख्त निर्देश जारी किए हैं।

यह भी पढ़े :- शहबाज शरीफ बोले- अफगानिस्तान भारत के इशारे पर कर रहा हमला

यह अभियान भारत सरकार और UIDAI के सहयोग से चलाया जा रहा है। स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी ने स्पष्ट किया कि 7 से 15 वर्ष के बच्चों का पहला बायोमेट्रिक अपडेट पूरी तरह नि:शुल्क होगा। यह सुविधा 1 अक्टूबर 2025 से एक वर्ष तक उपलब्ध रहेगी।

स्कूलों में विशेष शिविर

UIDAI के क्षेत्रीय कार्यालयों की मदद से स्कूलों में विशेष बायोमेट्रिक शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
साथ ही, 12 अक्टूबर को हुई कलेक्टर कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि सभी विद्यार्थियों की APAAR ID (Automated Permanent Academic Account Registry) बनाना भी 31 अक्टूबर तक अनिवार्य होगा।

निगरानी और समयबद्ध कार्रवाई

इस अभियान की मॉनिटरिंग के लिए जिला स्तर पर CHiPS अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। आदेश में कहा गया है कि इस काम को योजनाबद्ध तरीके से और निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाए, ताकि 100 प्रतिशत लक्ष्य हासिल हो सके।

इस पहल से न केवल विद्यार्थियों का आधार अपडेट होगा, बल्कि शिक्षा व्यवस्था को भी डिजिटल रूप से मजबूत किया जाएगा।

Back to top button
error: Content is protected !!