Google Analytics —— Meta Pixel

भारत को लेकर दावे पर दावे करते हैं ट्रंप, थरूर बोले – हमारे फैसले हम खुद करेंगे

Shashi Tharoor on Trump :  कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हालिया बयानों पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। ट्रंप ने दावा किया था कि भारत साल के अंत तक रूस से तेल आयात में भारी कमी करेगा। इस पर थरूर ने कहा कि भारत अपने फैसलों की घोषणा खुद करेगा, न कि कोई विदेशी नेता।

यह भी पढ़े :- हाईवे पर भीषण हादसा: बाइक से टकराई बस में लगी आग, 11 की मौत

थरूर ने कहा, “मुझे नहीं लगता कि ट्रंप का भारत के फैसलों की घोषणा करना उचित है। हम दुनिया को नहीं बताते कि ट्रंप क्या करेंगे, तो ट्रंप को भी यह नहीं बताना चाहिए कि भारत क्या करेगा।”

ट्रंप का दावा क्या था

22 अक्टूबर को व्हाइट हाउस में नाटो महासचिव मार्क रूट के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ट्रंप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें आश्वासन दिया है कि भारत साल के अंत तक रूस से तेल आयात को “लगभग शून्य” कर देगा। उन्होंने कहा, “भारत ने मुझसे कहा कि वे इसे रोक देंगे। यह प्रक्रिया धीरे-धीरे चलेगी, लेकिन साल के अंत तक लगभग पूरा आयात बंद हो जाएगा। (Shashi Tharoor on Trump)

भारत का जवाब

भारतीय सरकार ने ट्रंप के इन दावों को खारिज करते हुए कहा कि देश की ऊर्जा नीति उपभोक्ता हितों की रक्षा, स्थिर कीमतों और सुरक्षित आपूर्ति को प्राथमिकता देती है। भारत ने स्पष्ट किया कि उसकी विदेश नीति और ऊर्जा नीति, दोनों स्वतंत्र निर्णय पर आधारित हैं। (Shashi Tharoor on Trump)

Back to top button
error: Content is protected !!