Google Analytics —— Meta Pixel

बंदूक तानकर डील नहीं करता भारत: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

Union Minister Piyush Goyal: जर्मनी में आयोजित बर्लिन डायलॉग के दौरान केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भारत और अमेरिका ट्रेड डील को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि भारत जल्दबाजी में सौदे और सिर पर बंदूक रखकर डील नहीं करता है। उन्होंने साफ कहा कि भारत किसी भी ट्रेड डील में जल्दबाजी या दबाव में नहीं आता। गोयल ने कहा कि भारत वर्तमान में अमेरिका और यूरोपीय संघ समेत कई देशों और क्षेत्रों के साथ व्यापार समझौतों पर बातचीत कर रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी ट्रेड डील को लॉन्ग टर्म नजरिए से देखा जाना चाहिए। हमारी प्राथमिकता हमेशा राष्ट्रीय हित और भरोसेमंद रिश्ते बनाए रखना है।

यह भी पढ़ें:- बीजापुर में नक्सलियों का तांडव, मामा-भांजे को उतारा मौत के घाट, CRPF जवान के भाई को भी नहीं छोड़ा

उन्होंने यह भी कहा कि भारत हाई टैरिफ के प्रभाव से निपटने के लिए नए मार्केट्स की तलाश कर रहा है। कैबिनेट मंत्री गोयल ने कहा कि ट्रेड डील सिर्फ टैरिफ या सामान और सेवाओं तक पहुंच तक सीमित नहीं होती, बल्कि यह भरोसे और रिश्तों के निर्माण के बारे में भी है। लंबे समय तक ट्रेड डील टैरिफ से कहीं ज्यादा महत्व रखती हैं। गोयल ने जोर देकर कहा कि भारत हमेशा राष्ट्रीय हित के आधार पर अपने निर्णय करता है। उन्होंने कहा कि अगर कोई कहे कि आप यूरोपीय संघ के दोस्त नहीं रह सकते या केन्या के साथ काम नहीं कर सकते तो मैं इसे स्वीकार नहीं करूंगा। (Union Minister Piyush Goyal)

अमेरिकी टैरिफ पर उठाए सवाल

कैबिनेट मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि किसी देश के प्रोडक्ट को खरीदने का फैसला पूरी तरह डील करने वाले देश का होता है। दुनिया तय करती है कि उसे कौन सा प्रोडक्ट चाहिए। गोयल ने अमेरिका की ओर से रूस से कच्चा तेल खरीदने पर भारत पर लगाई गई पेनल्टी पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि मैंने अखबार में पढ़ा कि जर्मनी तेल पर अमेरिकी बैन से छूट मांग रहा है। UK ने पहले ही अमेरिका से तेल खरीदने की छूट ली है। फिर सिर्फ भारत क्यों निशाना बना रहा है ? बता दें कि अमेरिका ने भारत से रूस से तेल खरीदने पर 25% एक्स्ट्रा टैरिफ लगाया है। अमेरिकी बाजार में भारतीय सामान पर कुल मिलाकर 50% तक इम्पोर्ट ड्यूटी लागू हो रही है, जिसे केंद्र सरकार ने गलत और बेबुनियाद करार दिया है। (Union Minister Piyush Goyal)

भारत-यूएस ट्रेड डील पर बातचीत जारी

कॉमर्स सेक्रेटरी राजेश अग्रवाल की अगुवाई में भारतीय अधिकारियों की टीम हाल ही में वॉशिंगटन में अमेरिकी अधिकारियों के साथ तीन दिन की ट्रेड बातचीत कर चुकी है। यह बातचीत 17 अक्टूबर को खत्म हुई। साल फरवरी में भारत और अमेरिका के नेताओं ने अधिकारियों को बाइलेटरल ट्रेड एग्रीमेंट पर बातचीत करने का निर्देश दिया था और समझौते के पहले हिस्से को 2025 तक पूरा करने की डेडलाइन तय की गई थी। गोयल पिछले महीने भी न्यूयॉर्क में ट्रेड बातचीत के लिए भारतीय डेलीगेशन का नेतृत्व कर चुके हैं। गोयल ने पहले भी कहा था कि भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड बातचीत अच्छी प्रगति पर है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही दोनों पक्षों में समझौता होगा। हम एक फेयर और बेहतरीन डील करेंगे।

Back to top button
error: Content is protected !!