Bihar Assembly Election : ‘वोट के लिए छठी मैया का अपमान’, मुजफ्फरपुर रैली में मोदी का कांग्रेस-आरजेडी पर तीखा वार
छठ महापर्व को यूनेस्को की विरासत सूची में शामिल कराने की बात कही; बोले— “RJD-कांग्रेस की पहचान कट्टा, क्रूरता, कटुता, कुशासन और करप्शन से है”
Bihar Assembly Election : बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुरुवार को मुजफ्फरपुर के मोतीपुर में विशाल जनसभा को संबोधित किया। छठ महापर्व का उल्लेख करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस और आरजेडी पर तीखा हमला बोला।
यह भी पढ़े :- पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को राहत नहीं, 12 नवंबर तक बढ़ी न्यायिक रिमांड
उन्होंने कहा, “छठी मैया की पूजा हमारी आस्था, ममता और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। हमारी सरकार कोशिश कर रही है कि छठ महापर्व को यूनेस्को की सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल कराया जाए, ताकि हर बिहारी को गर्व महसूस हो।
पीएम मोदी ने राहुल गांधी और आरजेडी पर निशाना साधते हुए कहा, “मैं दुनिया में छठी मैया को सम्मान दिलाने में लगा हूं, जबकि कांग्रेस और आरजेडी के लोग वोट के लिए छठी मैया का अपमान कर रहे हैं। ऐसा अपमान बिहार और देश सहन नहीं करेगा।
उन्होंने कहा कि बिहार के विकास के बिना भारत का विकास अधूरा है। मोदी ने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा, “RJD और कांग्रेस की पहचान कट्टा, क्रूरता, कटुता, कुशासन और करप्शन से है। यही जंगलराज की पहचान है। (Bihar Assembly Election)
पीएम मोदी ने मुजफ्फरपुर की प्रसिद्ध लीची की तारीफ करते हुए कहा, “आपकी लीची जितनी मीठी, उतनी ही आपकी बोली भी है। बारिश के बावजूद यहां उमड़ा यह जनसागर बता रहा है कि बिहार में फिर एक बार एनडीए की सुशासन सरकार लौट रही है। (Bihar Assembly Election)



