लाल आतंक के खिलाफ बस्तर में एकजुटता की पुकार, आंध्र-तेलंगाना के नक्सल पीड़ितों ने नक्सलियों से की मुख्यधारा में लौटने की अपील

Bastar Shanti Samiti: बस्तर में मंगलवार को बस्तर शांति समिति के आह्वान पर आयोजित कार्यक्रम में एक बार फिर लाल आतंक के खिलाफ समाज के अलग-अलग तबकों की आवाज गूंज उठी। बस्तर आर्ट गैलरी में हुए इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के साथ-साथ आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से आए नक्सल हिंसा पीड़ितों ने नक्सलियों से मुख्यधारा में लौटने की अपील की। कार्यक्रम में आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से आए 30 सदस्यीय दल ने भाग लिया, जिसमें नक्सली हिंसा में मारे गए लोगों के परिजन भी शामिल थे। इस अवसर पर बस्तर शांति समिति की ओर से नक्सल हिंसा के पीड़ितों को शॉल और श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।
यह भी पढ़ें:- उत्तर प्रदेश के चुनार रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा, कालका एक्सप्रेस की चपेट में आए श्रद्धालु, 8 लोगों की मौत !
समारोह के दौरान बस्तर के अलग-अलग सामाजिक संगठनों के प्रमुखों ने एक स्वर में नक्सलवाद की निंदा की और नक्सली संगठन में शामिल युवाओं से हथियार छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटने का आह्वान किया। कार्यक्रम में तेलंगाना से आए वेंकटेश्वर रेड्डी और सर्व आदिवासी समाज के प्रमुख राजा राम तोड़ेम ने कहा कि अब वक्त आ गया है जब बस्तर और पूरे देश को हिंसा की नहीं, बल्कि विकास और शांति की राह अपनानी चाहिए। उन्होंने नक्सलियों से अपील की कि वे समाज की प्रगति में भागीदार बनें, न कि बाधक। (Bastar Shanti Samiti)
सरेंडर नक्सलियों को कौशल विकास प्रशिक्षण
इधर, आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों के पुनर्वास और उन्हें समाज की मुख्यधारा में फिर शामिल करने के लिए नारायणपुर जिले का लाइवलीहुड कॉलेज, अनुशासन, दिनचर्या और व्यक्तिगत विकास के साथ कौशल प्रशिक्षण को जोड़ते हुए परिवर्तन का एक आदर्श बन गया है। कॉलेज का उद्देश्य इन पूर्व नक्सलियों को व्यापक कौशल विकास प्रशिक्षण प्रदान करना है। वर्तमान में 18 से 50 साल की आयु की 52 महिलाओं और 58 पुरुषों समेत 110 आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली अलग-अलग व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में भाग ले रहे हैं और एक नई शुरुआत की तलाश में। इन सभी नक्सलियों ने पिछले 2 महीनों में आत्मसमर्पण किया है। (Bastar Shanti Samiti)
80% नक्सली कर चुके हैं सरेंडर: SP
आत्मसमर्पित नक्सली सुकलाल जुर्री ने बताया कि मैं डॉक्टर का काम करता था और लोगों को बचाता था उनका इलाज करता था। मैंने 20 अगस्त 2025 को पुलिस के सामने आत्मसर्पण किया। 2006 में मैं नक्सली संगठन से जुड़ा वहीं मुझे डॉक्टर का काम सिखाया गया और पढ़ाई की। 19-20 साल से मैं काम कर रहा था। 2025 में पुलिस की तरफ से बहुत ज्यादा गश्त की जाने लगी और खोजबीन होने लगी तब मुझे लगा कि सरेंडर करने से ही हम बच पाएंगे। पहले भय था कि हम नहीं बच पाएं। नक्सलियों के आत्मसमर्पण पर SP रॉबिन्सन गुरिया ने कहा कि अभी अबूझमाड़ इलाके में करीब 80% नक्सली सरेंडर कर चुके हैं। अभी अबूझमाड़ का करीब दो तिहाई इलाका हमारे कब्जे में है। कुछ जगह हैं, जहां गतिविधि अभी भी जारी है। अलग-अलग ऑपरेशन के माध्यमों से हम वहां काम कर रहे हैं। हम जल्द ही उन्हें खत्म कर देंगे। (Bastar Shanti Samiti)



