Google Analytics —— Meta Pixel

Red Fort Blast Updates : दिल्ली में कार ब्लास्ट, 11 की मौत- छत्तीसगढ़ सीएम साय बोले, “यह देश को झकझोरने वाला हमला है”

Red Fort Blast Updates : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिल्ली के लाल किले के समीप कार में हुए विस्फोट की घटना को अत्यंत दुखद और हृदय विदारक बताया है। उन्होंने इस दर्दनाक हादसे में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है और ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

यह भी पढ़े :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लौहपुरुष की विरासत को और सशक्त बनाया – मुख्यमंत्री साय

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह कायरतापूर्ण वारदात पूरे देश को झकझोर देने वाली है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और सभी संबंधित एजेंसियां स्थिति की सतत समीक्षा कर रही हैं तथा प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है।

मुख्यमंत्री साय ने शांति और संयम की अपील करते हुए कहा, “ऐसे कायरतापूर्ण प्रयास हमारे संकल्प, साहस और एकता को कमजोर नहीं कर सकते। इस कठिन घड़ी में पूरा देश पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है।”

धमाके में 11 की मौत, 29 घायल

दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार शाम हुए भीषण कार ब्लास्ट में 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 29 लोग घायल हुए हैं। घायलों में पाँच की हालत गंभीर बताई जा रही है। (Red Fort Blast Updates)

फरीदाबाद मॉड्यूल से जुड़ा डॉक्टर उमर मोहम्मद मुख्य संदिग्ध

इस वारदात से पहले की CCTV फुटेज में एक आई-20 कार देखी गई है, जिसका ड्राइवर काले मास्क में नजर आ रहा है। सूत्रों के अनुसार, यह कार फरीदाबाद आतंकी मॉड्यूल से जुड़े डॉ. उमर मोहम्मद द्वारा चलाई जा रही थी।
पुलिस और खुफिया एजेंसियां अब इस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हैं। (Red Fort Blast Updates)

Back to top button
error: Content is protected !!