दिल्ली ब्लास्ट के बाद पूर्व IPS किरण बेदी ने दी कट्टरपंथ से बचने की सलाह, पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा- एकजुट नहीं हुए तो भारत के कोने-कोने में दिखाई देंगे धमाके

Former IPS Kiran Bedi: राजधानी दिल्ली में हुए विस्फोट के बाद पूर्व IPS अधिकारी किरण बेदी ने नागरिकों से सतर्क रहने और कट्टरपंथ से बचने की अपील की। वहीं पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने सामाजिक समरसता और हिंदू एकता बनाए रखने का आह्वान किया। पूर्व IPS अधिकारी किरण बेदी ने कहा कि हमारा पड़ोसी हार चुका है और पिट चुका है। वह दर्द सहने के लिए ऐसी गतिविधियां चलाएगा। यह सब पैसे का खेल है। हमारे देश को बेहद सतर्क रहना होगा और खुद को कट्टरपंथ से बचाना होगा। पुलिस और खुफिया विभाग अपना काम कर रहे हैं। हमें अपने पड़ोसियों की गतिविधियों पर नजर रखनी होगी। भारी मात्रा में क्या जमा किया जा रहा है, इस बारे में सवाल पूछे जाने चाहिए।
यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में अवैध धान भंडारण और तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, हजारों बोरी धान जब्त
उन्होंने कहा कि अगर सवालों के जवाब नहीं मिलते तो पुलिस को सूचित किया जाना चाहिए। हमें इन गद्दारों की पहचान करनी होगी। वे देश में पढ़ते हैं, सारे लाभ लेते हैं और फिर देश छोड़ देते हैं। पड़ोसियों को सतर्क रहना होगा। सरकार और कानून प्रवर्तन एजेंसियां स्पष्ट रूप से अपना काम बहुत अच्छी तरह से कर रही हैं। सभी राज्यों की पुलिस को मिलकर काम करना चाहिए जैसा उन्होंने अभी किया है। साथ ही सामुदायिक पुलिसिंग की भी आवश्यकता है। इन गद्दारों की पहचान करना हमारी जिम्मेदारी है। वहीं पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि हम सनातन हिंदू एकता चाहते हैं। कुछ विरोधी ताकतें इस अभियान को रोकने के लिए तरह-तरह की साजिशें रच रही हैं, तरह-तरह की गड़बड़ियां पैदा कर रही हैं।
16 तारीख को वृंदावन आएं, वरना हर मोहल्ले में धमाके होंगे: पंडित शास्त्री
पंडित शास्त्री ने कहा कि अगर सब एकजुट नहीं हुए तो दिल्ली जैसे बम धमाके भारत के कोने-कोने में दिखाई देंगे। इसके लिए एकता की आवश्यकता है। एकता ही एकमात्र साधन है, जिससे सनातन धर्म के माध्यम से भारत और विश्व में शांति स्थापित की जा सकती है। पकड़ा गया मुस्लिम डॉक्टर इस्लाम धर्म का था और उसने देश के लाखों लोगों की जान लेने की तैयारी कर रखी थी। हम भारत के पूरे खुफिया तंत्र को उस आरडीएक्स को पकड़ने के लिए धन्यवाद देते हैं, जो कई शहरों को तबाह कर सकता था, लेकिन दिल्ली की घटना निश्चित रूप से नहीं होनी चाहिए थी। हम आह्वान कर रहे हैं सामाजिक समरसता के लिए, भारतीय और सनातनी एकता के लिए, पूरे भारत में एक साथ आएं। 16 तारीख को वृंदावन आएं, वरना हर मोहल्ले में धमाके होंगे।
पूरी कांग्रेस पार्टी पीड़ितों के साथ खड़ी है: अजय
मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि दिल्ली की घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। भारत सरकार के गृहमंत्री पूरे मामले की विस्तृत जांच करवा रहे हैं। प्रधानमंत्री इस घटना को लेकर बहुत गंभीर हैं, जिस प्रकार से कार्रवाई चल रही है उसके आधार पर मैं कह सकता हूं कि जो भी दोषी होगा उन्हें किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। जो लोग दिवंगत हुए हैं, मेरी उनकी और उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांदि दें। जो लोग घायल हैं, वे जल्द ही स्वस्थ हों, ऐसी प्रभु से कामना है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि यह बहुत ही दुखद घटना है। निर्दोष लोग इसमें मारे गए हैं जिसमें कई लोग उत्तर प्रदेश के हैं, जो लोग घायल हैं उन्हें जल्द से जल्द ईश्वर स्वस्थ करें। मैं सभी के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करता हूं। पूरी कांग्रेस पार्टी पीड़ितों के साथ खड़ी है। राजधानी दिल्ली में यह घटना घटी है, जो कि बेहद शर्मनाक है।
प्रदेश में हाई अलर्ट प्रोटोकॉल जारी: DGP
हरियाणा के DGP ओपी सिंह ने दिल्ली विस्फोट की घटना पर कहा कि पूरे प्रदेश में हाई अलर्ट प्रोटोकॉल जारी है, जितने भी संदिग्ध छिपने की जगहें, पार्किंग स्थल, छोड़े गए वाहन, अन्य चीजें हैं उन पर निगरानी रखी जा रही है। एजेंसियां भी अपना काम कर रही हैं, जिन परिवारों ने अपने सदस्य खोए हैं, उनके प्रति हमारी संवेदना है, जो घायल हैं उनके स्वस्थ होने की हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं, जिन्होने ऐसा किया है, संबंधित एजेंसियां उन्हें पाताल से भी ढूंढ निकालेंगी और उनको उनके किए की सजा मिलेगी। वहीं असम में दिल्ली विस्फोट के सिलसिले में ऑनलाइन आपत्तिजनक और भड़काऊ सामग्री फैलाने के आरोप में मतिउर रहमान (दरांग), हसन अली मंडल (गोलपाड़ा), अब्दुल लतीफ (चिरांग), वजहुल कमाल (कामरूप) और नूर अमीन अहमद (बोंगाईगांव) को गिरफ्तार किया गया है। (Former IPS Kiran Bedi)



