Google Analytics —— Meta Pixel

लुधियाना में ऑटो ड्राइवर की चमकी किस्मत, 50 रुपए की लॉटरी टिकट पर जीते 25 लाख

Ludhiana Driver Wins Lottery: किस्मत कब किस पर मेहरबान हो जाए, कहा नहीं जा सकता। पंजाब के लुधियाना में एक ऑटो ड्राइवर बूटा खान के लिए ये दिन यादगार बन गया, जब उसे 50 रुपए की लॉटरी टिकट पर 25 लाख रुपए का इनाम मिला। मलेरकोटला के पास स्थित गांव कोठाला का रहने वाला बूटा खान इससे पहले भी कई बार छोटे इनाम जीत चुका था, लेकिन इस बार उसे बड़ा जैकपॉट मिल गया।

यह भी पढ़ें:- महिला ने अस्पताल के टॉयलेट में दिया बच्चे को जन्म, कमोड तोड़कर 20 मिनट बाद निकाला गया नवजात

ड्राइवर ने खुशी जताते हुए कहा कि परमात्मा ने आखिरकार उसकी सुन ली। बूटा खान अपने दोस्त के साथ लुधियाना सवारी छोड़ने आया था। दोनों ने गांधी ब्रदर्स के स्टॉल से 50-50 रुपए की दो टिकट खरीदी। बूटा खान का कहना है कि लुधियाना आने पर वह हमेशा इसी दुकान से टिकट खरीदता है, क्योंकि उसे भरोसा था कि एक दिन बड़ा इनाम जरूर लगेगा। (Ludhiana Driver Wins Lottery)

ड्रॉ वाले दिन पहले से ही था यकीन: बूटा खान

ड्रॉ के दिन बूटा खान ने अपने साथी से एक घंटे पहले ही कह दिया था कि आज उसका बड़ा इनाम जरूर निकलेगा। स्टेशन पर सवारी छोड़कर वह सीधे टिकट खरीदने पहुंचा और दिल में पूरा विश्वास था कि इस बार किस्मत उसका साथ देगी। इनाम लगते ही बूटा खान की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उसके परिवार में पत्नी, दो बेटे और एक बेटी है। उसने बताया कि 25 लाख रुपए को वह अपने कारोबार को आगे बढ़ाने में लगाएगा, ताकि परिवार का भविष्य सुरक्षित हो सके। (Ludhiana Driver Wins Lottery)

गांधी ब्रदर्स स्टॉल के मालिक तरुणप्रीत के मुताबिक उनकी दुकान से 2022 के बाद से अब तक 13-14 लोग करोड़पति बन चुके हैं। इस बार बूटा खान की टिकट D-90424 को 25 लाख रुपए का इनाम मिला है। दुकान मालिक ने यह भी आश्वासन दिया कि वे खुद उसे चंडीगढ़ ले जाकर पेमेंट प्रक्रिया पूरी करवाएंगे, ताकि किसी तरह की परेशानी न हो। बूटा खान की किस्मत चमकने की खबर शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है। स्थानीय लोग कह रहे हैं कि मेहनतकश व्यक्ति के हाथ बड़ा इनाम लगना वास्तव में प्रेरणादायक है।

Back to top button
error: Content is protected !!