Google Analytics —— Meta Pixel

Tejas Fighter Jet Crash: दुबई एयर शो में फाइटर जेट तेजस क्रैश, भारतीय पायलट की मौत

डेमो फ्लाइट के दौरान हुआ हादसा

Tejas Fighter Jet Crash : दुबई एयर शो के दौरान आज शुक्रवार को भारतीय लड़ाकू विमान HAL तेजस एक डेमो फ्लाइट के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह दुर्घटना दोपहर लगभग 2:10 बजे (स्थानीय समय) पर हुई, जब विमान दर्शकों के सामने उड़ान प्रदर्शन कर रहा था। भारतीय वायु सेना ने तेजस के क्रैश होने की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे में पायलट की मौत हो गई है।

यह भी पढ़े :- खरीफ उपार्जन शुरू होते ही धमतरी में लौटी रौनक, ईश्वरी–विद्या जैसी महिलाएँ बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार में उड़ान भर रहे तेजस ने अचानक नियंत्रण खो दिया। कुछ ही क्षणों में विमान नीचे की ओर झुका और जमीन से टकराते ही जोरदार धमाका हुआ। टक्कर के बाद एयरपोर्ट क्षेत्र में घना काला धुआं उठता दिखा, जिसकी तस्वीरें और वीडियो तेजी से सामने आने लगे।

घटना के समय बड़ी संख्या में दर्शक, जिनमें महिलाएँ और बच्चे भी शामिल थे, एयर शो का प्रदर्शन देख रहे थे। चश्मदीदों का कहना है कि विमान हवा में शानदार मोड़ ले रहा था, तभी वह अचानक असंतुलित होकर नीचे आ गिरा। वीडियो फुटेज में अल मकतूम इंटरनेशनल एयरपोर्ट के ऊपर धुएँ का विशाल गुबार साफ दिखाई दे रहा है। (Tejas Fighter Jet Crash)

दुर्घटना के कारणों की जानकारी फिलहाल स्पष्ट नहीं है। एयर शो प्रशासन और स्थानीय अधिकारी हादसे की जांच में जुट गए हैं। (Tejas Fighter Jet Crash)

Back to top button
error: Content is protected !!