Google Analytics —— Meta Pixel

‘शोले’ के वीरू धर्मेंद्र के निधन पर PM मोदी ने जताया शोक, हेमा मालिनी से शादी और धर्म परिवर्तन की चर्चा—क्या है इसकी सच्चाई?

Actor Dharmendra Death: भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का सोमवार को निधन हो गया। 89 साल के एक्टर ने अपने घर पर अंतिम सांस ली। उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। उनका अंतिम संस्कार विले पार्ले श्मशान घाट में किया गया, जहां सलमान खान, अमिताभ बच्चन, आमिर खान, संजय दत्त समेत कई दिग्गज कलाकार पहुंचे थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि धर्मेंद्र जी के जाने से भारतीय सिनेमा में एक युग का अंत हो गया है। वह एक आइकॉनिक फिल्म पर्सनैलिटी थे, एक जबरदस्त एक्टर थे जिन्होंने अपने हर रोल में चार्म और गहराई लाई, जिस तरह से उन्होंने अलग-अलग रोल किए, उसने अनगिनत लोगों के दिलों को छुआ। धर्मेंद्र जी अपनी सादगी, विनम्रता और प्यार के लिए भी उतने ही जाने जाते थे। इस दुख की घड़ी में, मेरी संवेदनाएं उनके परिवार, दोस्तों और अनगिनत फैंस के साथ हैं। ओम शांति।

अभिनेता धर्मेन्द्र और अभिनेत्री हेमा मालिनी की शादी को लेकर वर्षों तक कई तरह की अफवाहें फैलती रहीं। आम तौर पर यह कहा जाता रहा कि हेमा मालिनी से विवाह करने के लिए धर्मेन्द्र ने इस्लाम धर्म अपनाया था, क्योंकि हिंदू धर्म में पहली पत्नी के जीवित रहते दूसरी शादी की अनुमति नहीं है, जबकि इस्लाम में बहुविवाह की मान्यता है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हालाँकि धर्मेन्द्र ने इन सभी दावों को बार-बार स्पष्ट रूप से खारिज किया था। 2004 में दिए इंटरव्यू में उन्होंने साफ कहा कि हेमा मालिनी से शादी करने के लिए उनके इस्लाम कबूल करने, अपना नाम ‘दिलावर खान’ रखने या हेमा मालिनी का नाम ‘आयशा बीबी’ रखने जैसी बातें पूरी तरह निराधार हैं। उन्होंने कहा था— “यह आरोप पूरी तरह गलत है, महज़ अफ़वाह है। मैं हमेशा से हिंदू रहा हूँ और हमेशा हिंदू ही रहूँगा।”

इसके अतिरिक्त 2004 की एक चुनावी सभा में भी धर्मेन्द्र ने दोहराया था कि वह और उनका परिवार आर्य समाजी हिंदू हैं और उन्होंने कभी अपना धर्म नहीं बदला।

यह भी पढ़ें:- लोक कला महोत्सव में लिंगों घोटुल मांदरी नृत्य दल प्रथम, कोंडागांव जिले का बढ़ा मान

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि धर्मेंद्र सिर्फ एक अच्छे एक्टर ही नहीं थे, बल्कि एक अच्छे और सीधे-सादे इंसान भी थे। मेरा उनसे पर्सनल कनेक्शन था। वह देश और किसानों के लिए कमिटेड थे। फिल्मों में उनके काम को भुलाया नहीं जा सकता। उनके गुजर जाने से फिल्म इंडस्ट्री को बहुत बड़ा नुकसान हुआ है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। वह मुझसे मिलने आते थे। उनके बेटों और हेमा मालिनी जी से मेरे अच्छे रिश्ते हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा भारतीय फिल्म जगत ने आज एक बहुमूल्य सितारा खो दिया। मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र अब हमारे बीच नहीं रहे। 2012 में पद्मभूषण से सम्मानित, धर्मेंद्र ने दशकों तक सिनेमा प्रेमियों के दिलों पर राज किया और अपने अभूतपूर्व अभिनय व सादगीपूर्ण जीवन से एक गहरी छाप छोड़ी। उनका निधन एक युग का अंत है। दुःख की इस घड़ी में मैं उनके परिवार और करोड़ों प्रशंसकों को गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूँ। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।

फिल्ममेकर करण जौहर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए श्रद्धांजलि दी। करण ने लिखा- यह एक युग का अंत है, एक विशाल मेगास्टार, मुख्यधारा के सिनेमा में एक सच्चे हीरो की पहचान, अविश्वसनीय रूप से हैंडसम और रहस्यमयी स्क्रीन प्रेजेंस वाले। वह हैं और हमेशा रहेंगे भारतीय सिनेमा के एक सच्चे दिग्गज। सिनेमा के इतिहास के पन्नों में उनका नाम सदैव चमकता रहेगा। पर सबसे बढ़कर, वह एक बेहतरीन इंसान थे। हमारी इंडस्ट्री में हर कोई उनसे बेहिसाब प्यार करता था। उनके दिल में हर किसी के लिए सिर्फ प्यार और सकारात्मकता थी। उनका आशीर्वाद, अद्भुत स्नेह, इन सबकी कमी को शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता। आज हमारी इंडस्ट्री में एक ऐसा खालीपन है। जिसे कोई भी कभी भर नहीं सकेगा। वह हमेशा के लिए एक और एकमात्र धरमजी रहेंगे। 

11 नवंबर को भी निधन की अफवाह फैली थी, जिसे परिवार ने खारिज किया था। 12 नवंबर को उन्हें ब्रीच कैंडी अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया था। 13 नवंबर को घर से निकलते समय सनी देओल ने मीडिया पर नाराजगी जताई थी। धर्मेंद्र का जन्म 8 दिसंबर 1935 को पंजाब के नसराली गांव में हुआ था।  उन्होंने अपनी पहली फिल्म दिल भी तेरा हम भी तेरे से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। इस डेब्यू फिल्म के लिए उन्हें सिर्फ 51 ही फीस मिली थी और वह भी तीन लोगों ने मिलकर चुकाई थी। अपने बलवान बॉडी और दमदार आवाज के कारण धर्मेंद्र को बॉलीवुड में ही-मैन के नाम से जाना गया। (Actor Dharmendra Death)

उन्होंने कई हिट फिल्में दी, जिसमें शोले, चुपके-चुपके, सीता और गीता, धरमवीर, फूल और पत्थर शामिल है। धर्मेंद्र हिंदी सिनेमा के उन सबसे बड़े सितारों में गिने जाते हैं, जिन्होंने एक्शन, रोमांस, कॉमेडी और ड्रामा हर शैली में अपनी छाप छोड़ी। धर्मेंद्र 100 से ज्यादा सफल फिल्मों के सुपरस्टार रहे। धर्मेंद्र की निजी जिंदगी हमेशा चर्चा में रही। धर्मेंद्र ने दो शादियां की थी। पहली पत्नी प्रकाश कौर है, जिनसे उनके चार बच्चे है, जिसमें सनी देओल, बॉबी देओल, विजेता और अजीता शामिल है। दूसरी पत्नी हेमा मालिनी है, जिनसे दो बेटियां है, जिसमें ईशा देओल और अहाना देओल शामिल है। (Actor Dharmendra Death)

देओल परिवार बॉलीवुड में एक बड़ी टीम बन चुके हैं, उनके बच्चे और नाती-पोते भी भारतीय फिल्म जगत में हैं। धर्मेंद्र ने दशकों तक एक्टिंग की। उनकी ही-मैन वाली छवि उन्हें एक्शन फिल्मों का पसंदीदा हीरो बनाती रही। एक दिलचस्प तथ्य यह है कि वह कभी जंजीर फिल्म के लिए प्रस्तावित थे, लेकिन वे इस प्रोजेक्ट से पीछे हट गए। उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री हेमा मालिनी के साथ भी काफी पॉपुलर रही। उनकी पहली फिल्म साथ में तुम हसीन मैं जवान थी। धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म इक्कीस है। यह उनकी अंतिम ऑन-स्क्रीन भूमिका के रूप में याद की जाएगी। इक्कीस में उन्हें अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नांदा के पिता के रोल में दिखाया गया है। (Actor Dharmendra Death)

Back to top button
error: Content is protected !!