दूसरे वनडे में हारी भारतीय टीम, सीरीज 1-1 से बराबर, 6 दिसंबर को होगा तीसरा मुकाबला

India vs South Africa: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में खेले गए वनडे के दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा है। भारत की ओर से विराट कोहली (102 रन) ने लगातार दूसरे मैच में शतक लगाया। वहीं ऋतुराज गायकवाड ने भी 105 रनों की पारी खेली। यह वनडे करियर का उनका पहला शतक लगाया। दोनों के शतक के दम पर 359 रन का टारगेट दिया, जिसे साउथ अफ्रीका की टीम ने 49 ओवर की दूसरी गेंद पर हासिल कर लिया। इस जीत के साथ सीरीज 1-1 से बराबर हो गई है। अगला मुकाबला 6 दिसंबर को विशाखापट्टनम में होगा, जिसमें जीतने वाली टीम सीरीज पर कब्जा कर लेगी। यानी दोनों ही टीमों के लिए यह मैच करो या मरो का होगा।
यह भी पढ़ें:- अमेरा कोयला खदान विवाद में हिंसक झड़प: ग्रामीणों और पुलिस में टकराव, 40 से अधिक घायल
वहीं साउथ अफ्रीका की ओर से ऐडन मार्करम ने 110 रन की पारी खेली। उन्होंने 88 बॉल पर सेंचुरी लगाई। वनडे में यह उनका चौथा शतक है। मैच के दौरान टोनी डी जॉर्जी (17 रन) हैमिस्ट्रिक इंजरी के कारण रिटायर्ड हर्ट हो गए। साउथ अफ्रीका से मार्को यानसन ने 2 विकेट लिए। साउथ अफ्रीका ने पहला विकेट 5वें ओवर में ही गंवा दिया था। यहां से कप्तान टेम्बा बावुमा ने ऐडन मार्करम के साथ सेंचुरी पार्टनरशिप की। बावुमा 44 रन बनाकर आउट हुए। मार्करम ने फिर शतक लगाकर टीम को 200 के करीब पहुंचा दिया। मार्करम के विकेट के बाद डेवाल्ड ब्रेविस ने 54 और मैथ्यू ब्रीट्जकी ने 68 रन बनाकर टीम को 300 के पार पहुंचाया।
खराब फील्डिंग और एक्स्ट्रा रन से हारी टीम इंडिया
322 रन तक साउथ अफ्रीका की टीम ने ब्रेविस, ब्रीट्जकी और मार्को यानसन के विकेट गंवा दिए। हालांकि कॉर्बिन बॉश ने आखिर में जीत के लिए जरूरी 37 रन बनाकर टीम को जीता दिया। भारत की ओर से अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा ने 2-2 विकेट लिए। हर्षित राणा और कुलदीप यादव को 1-1 विकेट मिला। 359 रन डिफेंड कर रही भारतीय टीम की मुश्किल खराब फील्डिंग और एक्स्ट्रा रन ने बढ़ाई। यशस्वी जायसवाल ने 18वें ओवर में मार्करम का कैच छोड़ दिया, तब वे 59 रन पर खेल रहे थे। उन्होंने 2 आसान चौके भी छोड़ दिए। आखिरी ओवरों में फील्डर्स ने मिसफील्ड और ओवरथ्रो से भी एक्स्ट्रा रन खर्च किए। वाइड से भी 11 रन दे दिए, जो महंगा साबित हुआ है। रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में भारतीय टीम ने लगातार 20वें वनडे में टॉस गंवाया, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड बन चुका है। (India vs South Africa)



