Indigo Flights Cancellation : इंडिगो के यात्रियों को बड़ा झटका, दिल्ली से आज सभी घरेलू उड़ानें रद्द
Indigo Flights Cancellation : देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो में जारी संचालन संकट के चौथे दिन शुक्रवार को बड़ी संख्या में उड़ानें रद्द (Indigo Flights Cancellation) करनी पड़ीं। सुबह तक 500 से अधिक उड़ानें रद्द की जा चुकी थीं, जबकि दिल्ली एयरपोर्ट पर दोपहर 3 बजे तक इंडिगो की सभी घरेलू उड़ानें रद्द कर दी गईं। बीते चार दिनों में रद्द उड़ानों का आंकड़ा 1,000 के पार पहुंच गया है, जिससे हजारों यात्री एयरपोर्ट पर फंसे हुए हैं और उनकी यात्रा योजनाएँ प्रभावित हुई हैं।
यह भी पढ़े :- 44 अमेरिकी सांसदों ने की पाकिस्तानी PM और आर्मी चीफ पर प्रतिबंध लगाने की मांग, तानाशाही को लेकर जताई चिंता
कंपनी ने एविएशन नियामक DGCA को जानकारी दी है कि 10 फरवरी 2026 तक ऑपरेशन पूरी तरह सामान्य होने की उम्मीद है। इस बीच, बड़े पैमाने पर कैंसलेशन और देरी के कारण देश के कई एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।
सामान नहीं मिला, काउंटर बंद – यात्रियों में हंगामा
दिल्ली IGI एयरपोर्ट पर यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा। वकील श्वेता कपूर ने बताया कि उनकी फ्लाइट कई बार री-शेड्यूल होने के बाद रद्द कर दी गई।
“चेक-इन हो रहा था लेकिन इंडिगो के काउंटर बंद थे। कई उड़ानें लेट थीं, कई रद्द हो गईं, और यात्रियों को सामान भी नहीं मिला था… लोग चिल्ला रहे थे,” — श्वेता कपूर
उन्होंने कहा कि गुरुवार को स्टाफ खुद ही कन्फ्यूजन में था।
उड़ानें क्यों रद्द हो रही हैं?
सूत्रों के अनुसार इंडिगो में यह संकट फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (FDTL) नियमों के दूसरे चरण के लागू होने के दौरान गलत अनुमान और कमजोर प्लानिंग के कारण पैदा हुआ। नए नियमों के तहत पायलटों और क्रू के कार्य समय पर सख्त सीमाएं लागू होती हैं।
दूसरी एयरलाइन्स ने बढ़ाए किराए, यात्रियों का आरोप
विमान रद्द होने से परेशान यात्रियों ने बताया कि विकल्प ढूंढना मुश्किल हो गया है। यात्री अभिषेक चौहान ने कहा:
“हम 10–12 घंटे से एयरपोर्ट पर फंसे हैं, न पानी मिला, न खाना। दूसरी एयरलाइंस ने किराए दोगुने–तिगुने कर दिए हैं। (Indigo Flights Cancellation)
राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला
इंडिगो संकट के बीच कांग्रेस सांसद और विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि यह स्थिति सरकार के “मोनोपोली मॉडल” का नतीजा है।
“आम भारतीयों को देरी, कैंसलेशन और लाचारी की कीमत चुकानी पड़ रही है। भारत हर सेक्टर में सही कॉम्पिटिशन का हकदार है।” — राहुल गांधी



