Google Analytics —— Meta Pixel

IND vs SA 3rd ODI: लगातार 20 टॉस हारने के बाद भारत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला

IND vs SA 3rd ODI : भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का निर्णायक तीसरा मुकाबला आज VDCA क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया है।

यह भी पढ़े :- अमित बघेल पुलिस हिरासत में, मां के अंतिम संस्कार में शामिल हुए

सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है, ऐसे में दोनों टीमें आज जीत की नजर से मैदान पर उतरी हैं। पहला वनडे भारत ने 17 रन से जीतकर अपने नाम किया था, जबकि दूसरे मैच में दक्षिण अफ्रीका ने 4 विकेट से वापसी करते हुए जीत दर्ज की थी। (IND vs SA 3rd ODI )

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

साउथ अफ्रीका :
क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), टेम्बा बावुमा (कप्तान), एडेन मार्कराम, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, डेवाल्ड ब्रेविस, टोनी डी ज़ोरज़ी, मार्को जेनसेन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, आंद्रे बर्गर, लुंगी एनगिडी, रायन रिकेल्टन, ओटनील बार्टमैन, रूबिन हरमन, प्रेनेलन सुब्रायन

भारत :
रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा, केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा

मैच की अहमियत

तीसरा वनडे न केवल सीरीज का विजेता तय करेगा, बल्कि दोनों टीमों की रणनीति, संयोजन और दबाव में खेलने की क्षमता की भी परीक्षा लेगा। भारत के लिए यह मैच लगातार टॉस हारने के बाद पहली बार जीत का मौका भी है। (IND vs SA 3rd ODI )

Back to top button
error: Content is protected !!