Google Analytics —— Meta Pixel

साउथ अफ्रीका ने दूसरे T20 में भारत को हराया, सीरीज 1-1 से बराबर, 14 दिसंबर को तीसरा मुकाबला

India South Africa T20: पंजाब के मोहाली में खेले गए दूसरे T20 मैच में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा है। पांच मैचों की T20 सीरीज का दूसरा मुकाबला मुल्लांपुर में खेला गया। टीम इंडिया ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी, जो फैसला टीम के लिए गलत साबित हुई। साउथ अफ्रीका ने 4 विकेट खोकर 213 रन बना दिए, लेकिन टीम इंडिया को 50 से ज्यादा रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर आ गई है।

यह भी पढ़ें:- चुनाव आयोग ने छत्तीसगढ़ समेत 6 राज्यों में बढ़ाई SIR की समय सीमा, 16 दिसंबर को जारी होगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट

214 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम 20वें ओवर में 10 विकेट खोकर सिर्फ 162 रन ही बना सकी। तिलक वर्मा तेज अर्धशतक लगाकर क्रीज पर आखिर तक डटे रहे। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने सिर्फ 5 रन बनाए। जबकि उपकप्तान शुभमन गिल बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। साउथ अफ्रीका की ओर से ओटनील बार्टमैन ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। वहीं मार्को यानसन, लुंगी एनगिडी और लुथो सिपाम्ला ने 2-2 विकेट लिए।

14 दिसंबर को तीसरा मैच

क्विंटन डी कॉक ने सबसे ज्यादा 90 रन बनाए। हालांकि रन आउट होने के चलते शतक से चूक गए। भारत की ओर से वरुण चक्रवर्ती ने 2, जबकि अक्षर पटेल ने 1 विकेट हासिल किया। अब तक खेले गए 33 T20 इंटरनेशनल में भारत ने 19 जीते और साउथ अफ्रीका ने 13 जीते, 1 मैच नो रिजल्ट रहा। तीसरा मैच 14 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में खेला जाएगा। इस मैच में दोनों टीमें बढ़त लेने के इरादे से मैदान में उतरेंगी। 

Back to top button
error: Content is protected !!