Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ की वोटर लिस्ट से 27 लाख नाम कटे, 6 लाख मतदाता मृत घोषित

Chhattisgarh SIR Voter List: छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद बड़ी संख्या में नाम हटाए जाने का मामला सामने आया है। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के अनुसार राज्यभर में करीब 27 लाख मतदाताओं के (Chhattisgarh SIR Voter List) नाम सूची से हटाए गए हैं, जिनमें लगभग 6 लाख मतदाताओं को मृत घोषित किया गया है। इतनी बड़ी संख्या में नाम कटने से मतदाता सूची की शुद्धता और सत्यापन प्रक्रिया को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

यह भी पढ़े :- नया रायपुर के ब्लू वॉटर में सिर कटी लाश मिलने से सनसनी, पैर में बंधी हुई थी रस्सी, हत्या की आशंका

निर्वाचन आयोग के अनुसार यह विशेष पुनरीक्षण मतदाता सूची को अद्यतन करने के उद्देश्य से किया गया है। हटाए गए नामों में मृत मतदाता, स्थान परिवर्तन कर चुके लोग, एक से अधिक स्थानों पर नाम दर्ज कराने वाले तथा लंबे समय से मतदान न करने वाले मतदाता शामिल हैं।

आयोग ने स्पष्ट किया है कि यह सूची अंतिम नहीं बल्कि प्रारूप (ड्राफ्ट) है। यदि किसी पात्र और जीवित मतदाता का नाम गलती से हट गया है, तो उसे आपत्ति दर्ज कराने और नाम पुनः जुड़वाने का अवसर दिया जाएगा।

मतदाता अपनी स्थिति की जांच voters.eci.gov.in वेबसाइट, वोटर हेल्पलाइन ऐप या अपने क्षेत्र के बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) से संपर्क कर कर सकते हैं। नाम नहीं मिलने की स्थिति में निर्धारित समय-सीमा के भीतर फॉर्म-6 भरकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन करना होगा।

ड्राफ्ट सूची जारी होने के बाद राज्य की राजनीति में भी हलचल तेज हो गई है। विपक्षी दलों ने इसे मतदाता अधिकारों से जुड़ा गंभीर विषय बताते हुए सवाल उठाए हैं, जबकि प्रशासन का कहना है कि पूरी प्रक्रिया नियमों और दिशा-निर्देशों के अनुसार पारदर्शी तरीके से की गई है। (Chhattisgarh SIR Voter List)

विशेषज्ञों का मानना है कि यदि समय रहते आपत्तियों का निराकरण नहीं किया गया, तो इसका असर आगामी चुनावों में मतदान प्रतिशत पर पड़ सकता है। इसी को देखते हुए निर्वाचन आयोग ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे जल्द से जल्द अपना नाम जांचें और किसी भी त्रुटि की स्थिति में सुधार कराएं। (Chhattisgarh SIR Voter List)

Back to top button
error: Content is protected !!